{"_id":"5c758cf3bdec224b6317c3c4","slug":"31551207667-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक अधिकृत कश्मीर में बमबारी से लोग और पूर्व सैनिक खुश, पटाखें फोड़ मनाया जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाक अधिकृत कश्मीर में बमबारी से लोग और पूर्व सैनिक खुश, पटाखें फोड़ मनाया जश्न
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वायुसेना की बमबारी से खुश लोगों ने जमकर फोड़े पटाखे
-पूर्व सैनिकों ने वायु सेना के पराक्रम को सराहा, पुलवामा हमले के जवाब में सेना को एक्शन की छूट देने पर केंद्र सरकार की भी प्रशंसा
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
पाक अधिकृत कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर वायु सेना द्वारा की गई बमबारी से उत्साहित लोगों ने जमकर जश्न मनाया। जयहिंद, सेना जिंदाबाद के जयकारे लगाते हुए युवाओं-बच्चों ने आतिशबाजी की। हर किसी ने वायु सेना के पराक्रम और केंद्र सरकार के आतंकवाद पनाहगार पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब देने के लिए उठाए गए कदम की सराहना की है। वहीं, पूर्व सैनिकों का कहना है कि पाकिस्तान के साये में फलफूल रहे आतंकी संगठन गोली की भाषा से ही समझ सकते हैं।
पुलवामा हमले के बाद से लोगों में आक्रोश था। लगातार प्रदर्शन, कैंडल मार्च और श्रद्धांजलि सभाएं कर केंद्र सरकार से जवाबी कार्रवाई की मांग की जा रही थी। खासकर पूर्व सैनिक आतंकी हमले में 44 जवानों को खोने से बेहद गुस्से में थे। मंगलवार सुबह वायु सेना के विमानों द्वारा पीओके में आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक करने के बाद लोगों का आक्रोश कम हुआ। बाढड़ा में व्यापार मंडल और गणमान्य लोगों ने पटाखे फोड़कर खुशी का इजहार किया। दादरी शहर में भी युवाओं ने आतिशबाजी के साथ-साथ मिठाईयां भी बांटी। पूर्व सैनिक सरकार की एयर स्ट्राइक के कदम से संतुष्ट नजर आए।
पूर्व सैनिक बोले- सबक सिखाने के लिए जरूरी था एक्शन
- भारत बेहद शांतिप्रिय देश के रूप में विश्व में पहचान बनाए है। पुलवामा हमले के बाद आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब देना जरूरी था। वायुसेना ने अपना पराक्रम दिखाकर आतंक पनाहगार पाकिस्तान की अक्ल ठिकाने लगा दी। इससे आतंकवादियों के हौसले पस्त हो जाएंगे और वो दोबारा ऐसी नापाक हरकत करने की जरूरत नहीं करेंगे। वायु सेना और पीएम ने देशवासियों को दिवाली जैसी खुशी दी है।
विज्ञापन
अजीत सांगवान, पूर्व नेवी अधिकारी
पुलवामा आतंकी हमले में हमारे 44 जवान शहीद हुए थे। बदले में वायु सेना ने सैकड़ों आतंकवादी मार गिराए। आतंकवादियों और उन्हें पनाह देने वाले पाकिस्तान को भी भारत के इस कदम से सबक मिलेगा। केंद्र सरकार और सेना से देशवासियों को ऐसी ही उम्मीद थी। वायु सेना की कार्रवाई से लोगों का गुस्सा कुछ हद तक शांत हुआ है। इस तरह का कदम आतंकवादियों के मंसूबे ध्वस्त कर देगा।
सुरजीत कुमार, रिटायर्ड सूबेदार मेजर
केंद्र सरकार ने सेना को आतंकवाद से निपटने की जो खुली छूट दी यह जवाबी कार्रवाई उसका ही नतीजा है। वायु सेना ने पराक्रम से दिखा दिया कि भारत को विश्व के शक्तिशाली राष्ट्रों में क्यों गिना जाता है। आतंकी हमलों में शहीद हुए जवानों के परिजनों का दर्द इस हमले के बाद कुछ कम होगा। आतंकवादियों और पाकिस्तान को करारा जवाब दिया गया है। हमारी सेना की जवाबी कार्रवाई शानदार रही।
इंद्रजीत सिंह, रिटायर्ड कैप्टन
इस हमले के बाद पाक अधिकृत कश्मीर में बैठकर भारत में आतंकवादी गतिविधियां को अंजाम देने वाले दस बार सोचेंगे। पूरे देश को ऐसी ही जवाबी कार्रवाई का इंतजार था। अगर आतंकवादी हमारा एक जवान मारेंगे तो हमारी सेना जवाबी कार्रवाई में आतंकी संगठन के खात्मे का मादा रखती है। पीओके हमले के बाद पाक पनाहगार पाकिस्तान और आतंकी संगठनों को यह बात अब समझा आ जाएगी। इस पराक्रम के लिए वायुसेना को बधाई।
कर्ण सिंह, रिटायर्ड कैप्टन
---------------------------------
नेता बोले- वायु सेना ने दिखाया दम
आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। ऐसे में वायु सेना ने पीओके में जो पराक्रम दिखाया है। वह काबिले तारीफ है। भारतीय वायु सेना की जवाबी कार्रवाई ने न केवल आतंकी संगठनों बल्कि पाकिस्तान को हिलाकर रख दिया है। मेरे पोता-पोती भी सेना में है। मैं जानता हूं कि जब एक जवान अपनी शहादत देता है तो उसके परिवार पर क्या गुजरती है। वायु सेना को इसके लिए मैं दिल से बधाई देता हूं।
सतपाल सांगवान, पूर्व मंत्री
एलओसी के पार आतंकवादी ठिकानों पर वायुसेना ने जबरदस्त कार्रवाई की है। इसके लिए मैं सेना को बधाई देता हूं। देश विरोधी ताकतों से निपटने के लिए यह सराहनीय पहल है। भारतीय वायु सेना से साबित कर दिया है कि वह आतंकवादियों और देश के दुश्मनों को माफ करने वाली नहीं है। सेना के जांबाज सैनिकों द्वारा आतंकी ठिकानों पर की गई कार्रवाई से साफ हो गया है कि अब आतंक को और अधिक सहन नहीं किया जाएगा।
नृपेंद्र सांगवान, रिटायर्ड मेजर एवं पूर्व विधायक
पठानकोट और पुलवामा जैसे आतंकी हमलों से देश की जनता में आक्रोश था। हमारी वायु सेना की जवाबी कार्रवाई लाजवाब रही और इसके लिए सेना को मैं बधाई देता हूं। हमारी सेना हर तरह की देश विरोधी ताकतों को सबक सिखाने का मादा रखती है और यह बात साबित भी हो गई। देश की जनता सेना के पराक्रम से काफी खुश है। आतंकी संगठनों पर लगातार ऐसी कार्रवाई करने की जरूरत है।
अजीत फौगाट, कांग्रेस प्रदेश सचिव
-- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो कहा, उसे पूरा कर दिखाया। आतंकी हमले में हमारे जितने जवान शहीद हुए थे उससे कही अधिक आतंकियों को एयर स्ट्राइक के जरिये मार गिराया। इस सफल हमले के लिए वायु सेना को बधाई देता हूं। इस हमले के बाद स्पष्ट हो गया है कि केंद्र सरकार ने सेना को खुली छूट दे रखी है। हर तरफ केंद्र सरकार और वायु सेना के पराक्रम की तारीफ हो रही है।
सुखविंद्र मांढ़ी, विधायक, भाजपा
सोशल साइटों पर भी फूटे जॉक्स बम
- एक व्हाट्स एप ग्रुप पर मैसेज वायरल हुआ- हर पांच मिनट बाद मोबाइल चैक कर रहा हूं, न जाने कब आवाज आए कि मित्रों अब पाकिस्तान नहीं रहा
इसी तरह मैसेज वायरल हुआ- पीओके हमले के बाद पाक पीएम इमरान ने सेना की बुलाई आपात बैठक में कहा- जहां जिसको जगह मिले भाग लें। मैं भी जा रहा हूं।
- एक ग्रुप में चला- किसी को शक हो तो 12 मिराज के इंजन अब भी गर्म हैं, गाल लगाकर चेक कर लें।