{"_id":"5c7444b1bdec22629b00844c","slug":"31551123633-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस जवान हो स्वस्थ व तंदुरुस्त : एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस जवान हो स्वस्थ व तंदुरुस्त : एसपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर। सोमवार को झज्जर के एसएसपी अशोक कुमार ने पुलिस लाइन का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस कर्मचारियों की समस्याओं व सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। पुलिस लाइन में एकत्रित हुए पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस का कोई भी जवान हो, वह स्वस्थ व तंदुरुस्त होना चाहिए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी जवान अपनी ड्यूटी को ईमानदारी से करें। जिला में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधियों को पकड़ने के लिए लगातार चिह्नित स्थानों पर मौजूदगी बनाए रखी जाए। थाना चौकी में आए किसी भी शिकायतकर्ता से सहयोग एवं सम्मान पूर्वक व्यवहार किया जाए। ड्यूटी के दौरान आमजन से सम्मान पूर्वक व्यवहार करें। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने पुलिस लाइन में साफ-सफाई व स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। पुलिस लाइन स्थित पार्क का विशेष रूप से निरीक्षण करते हुए उन्होंने पार्क के रखरखाव एवं साफ-सफाई के लिए एक माली की तैनाती करने तथा पार्क की चहारदीवारी व प्रवेश द्वारों की मरम्मत के निर्देश दिए। उन्होंने क्वार्टरों में रहने वाले पुलिस कर्मचारियों के समक्ष समस्याओं का जायजा लिया।
पुलिस वाहनों का किया निरीक्षण
एसएसपी अशोक कुमार ने जिला पुलिस के बेड़े में शामिल वाहनों का संचालन, उनकी कार्य क्षमता व कार्यशैली तथा वाहनों में लगे जीपीएस सिस्टम के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पुलिस अधिकारियों व थाना प्रबंधकों को पुलिस के वाहनों का औचक निरीक्षण करने तथा वाहनों के रखरखाव, साफ-सफाई, वाहनों की कार्य क्षमता को लगातार दुरुस्त बनाए रखने के लिए समय पर मरम्मत कराने आदि के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने सभी पीसीआर गाड़ियों तथा राइडर्स को सीधे कंट्रोल रूम से जोड़ने के निर्देश दिए। पीसीआर व राइडर्स गाड़ियां जीपीएस सिस्टम के माध्यम से कंट्रोल रूम से जुड़ी रहेंगी। इनकी पल-पल की लोकेशन कंट्रोल रूम में रहेगी।