{"_id":"5c71a130bdec2229c12b996a","slug":"31550950704-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहरी और संदिग्ध व्यक्तियों पर ग्रामीण रखें कड़ी नजर: डीएसपी दिलीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहरी और संदिग्ध व्यक्तियों पर ग्रामीण रखें कड़ी नजर: डीएसपी दिलीप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बाढड़ा। ग्रामीण आगामी लोकसभा चुनावों में शांति बनाए रखने और लाइसेंसी हथियारों को समय पर पुलिस थाने में जमा करवा दें। ग्रामीण मतदाता गांवों में शांति व्यवस्था कायम रखकर चुनाव अभियान में भाग लें। किसी तरह का संदेह होते ही पुलिस को सूचित करें और आपसी भाईचारा बनाए रखें। यह बात डीएसपी दिलीप सिंह ने पुलिस के ग्रामीण भ्रमण अभियान के दौरान डुडीवाला नंदकरण के मौजिज लोगों को संबोधित करते कही।
उन्होंने कहा कि आपसी विवादों को गांव के मौजिज लोग अपने स्तर पर ही सुलह करवाकर निपटाने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि चुनावों के दौरान गांवों में आपसी पार्टीबाजी के कारण झगड़े होने का अंदेशा रहता है। इसलिए गांवों में आपस में शांति व्यवस्था बनाए रखें और हर मसले को गांव स्तर पर ही सुलझाने का प्रयास करें। किसी तरह का झगड़े का अंदेशा होने पर ग्रामीण शीघ्र पुलिस को सूचना दें। पुलिस आपकी मदद के लिए हर समय तैयार है। उन्होंने कहा कि संदिग्ध व बाहरी व्यक्तियों पर ग्रामीण कड़ी नजर रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि तत्परता से उचित कदम उठाए जा सके। डीएसपी ने डोहका हरिया, डोहका दीना, मोजी, रामपुरा, सारंगपुर, हड़ोदी, हडोदा कलां व खुर्द के मौजिज लोगों की भी बैठक ली। इस अवसर पर एएसआई प्रवीण, संजय हवलदार, सिपाही प्रवीण, हवलदार श्रीभगवान, सोमवीर सिंह, राजबीर सिंह आदि उपस्थित थे।