फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   मांगों को लेकर एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल जारी

मांगों को लेकर एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल जारी

Mon, 25 Feb 2019 01:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 01:17 AM IST
विज्ञापन
मांगों को लेकर एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल जारी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर। एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल रविवार को 20वें दिन भी जारी रही। एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रेस सचिव संदीप कुमार जांगड़ा ने बताया कि रविवार के दिन भी कर्मचारी रुक नहीं पाए और मुख्य सदस्यों व पदाधिकारियों के साथ-साथ काफी संख्या में कर्मचारियों ने भाग लिया। धरने की अध्यक्षता डॉ. भूपेंद्र ने करते हुए कहा कि रविवार को भी कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर अडिग है और जब तक सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती हड़ताल जारी रहेगी। कर्मचारी संघ की जिला झज्जर प्रधान मंजूरेखा आर्य ने बताया कि सरकार को कर्मचारियों की कोई परवाह नहीं है और एनएचएम कर्मचारी कोई भी गलत काम नहीं कर रहे हैं केवल अपना हक मांग रहे हैं। राज्य उपाध्यक्ष नवीन व जिला महासचिव गुलशन भटनागर ने बताया कि 25 फरवरी को सीएम आवास घेराव कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है क्योंकि सीएम मनोहर लाल अपने आवास पर नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अनशन पर बैठे प्रधान कृष्ण मल्हान, राजबीर, नवीन दलाल, मनोज राहड़ व विक्रम शर्मा को सोमवार को 72 घंटे से ज्यादा हो जाएंगे। हड़ताल में सामाजिक कार्यकर्ता जयचंद नंबरदार डावला ने हड़ताल को अपना समर्थन देते हुए कहा कि सरकार को सोचना चाहिए कि एनएचएम की मांगें जायज हैं इनको जल्दी ही पूरा करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed