फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   लड़कियों में अनीता और लड़कों में अमित को मिला बेस्ट एथलीट का खिताब

लड़कियों में अनीता और लड़कों में अमित को मिला बेस्ट एथलीट का खिताब

Sun, 18 Nov 2018 12:41 AM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
लड़कियों में अनीता और लड़कों में अमित को मिला बेस्ट एथलीट का खिताब
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बौंदकलां। राजकीय महाविद्यालय बौंदकलां में आयोजित 20वीं वार्षिक एथलीट मीट शनिवार को समाप्त हो गई। खेल स्पर्धाओं के प्रदर्शन के आधार पर महिला वर्ग में बीकॉम तृतीय वर्ष की छात्रा अनीता को और पुरुष वर्ग से बीए द्वितीय वर्ष के छात्र अमित को बेस्ट एथलीट चुना गया। उनके अलावा अन्य विजेता खिलाड़ियों को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य नरेश कुमार तंवर ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता के समापन पर शैक्षणिक व खेल स्पर्धाओं के विजेताओं को प्राचार्य नरेश कुमार तंवर ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. पुष्पदीप डागर, डॉ. राजेश लांगयाण, डॉ. अनीता शर्मा, डॉ. अर्चना, डॉ. विकास, डॉ. प्रदीप, डॉ. सुमन, डॉ. अंजू राणा, डॉ. सत्यप्रकाश, डॉ. आनंद कुमार, डॉ. कल्याण, डॉ. कश्मीर, डॉ. विकास कुमार, डॉ. सोनू कुमारी, डॉ. मनकेश, डॉ. सुषमा, डॉ. अशु, महेश शर्मा, एथलीट कोच अनूप, ओमप्रकाश निमड़ी व कोच रमेश सिंह समेत अनेक खिलाड़ी मौजूद थे।
विज्ञापन


लड़कों के वर्ग में ये रहे विजेता
दूसरे दिन हुई स्पर्धाओं में कई मुकाबले रोचक रहे। 10 हजार मीटर रेस में मोहित परमार प्रथम, इंद्र द्वितीय और प्रीतम तीसरे नंबर पर रहा। 800 मीटर रेस में अमित कुमार प्रथम, मुकेश द्वितीय व सागर तृतीय स्थान पर रहा। 200 मीटर रेस में अक्षय परमार प्रथम, अमित कुमार द्वितीय व रामबीर तृतीय रहा। 4 गुणा 400 रिले रेस में धीरज, मुकेश, मन्नू व राहुल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दिनेश, अक्षय परमार, संदीप कुमार व योगेश को द्वितीय और अश्वनी, सुखराम, अमित व आशू को तृतीय स्थान मिला। 100 मीटर स्लो साइकलिंग रेस में मोहित परमार प्रथम और अमित द्वितीय स्थान पर रहा। 100 मीटर मनोरंजन बाधा रेस में मन्नू प्रथम, मुकेश द्वितीय व रवि तीसरे नंबर पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़कियों के वर्ग में ये रहे विजेता
दूसरे दिन 4 गुणा 100 मीटर रिले रेस में योगिता, रीना, प्रियंका, उषा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, निर्मला, चांदनी, ज्योति व प्रियंका को द्वितीय और सीविन, ललिता, मधु व रीशू को तृतीय स्थान हासिल हुआ। 100 मीटर स्लो साइकिलिंग रेस में कविता ने प्रथम व उषा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर मनोरंजन बाधा रेस में अनीता ने प्रथम, प्रियंका ने द्वितीय व प्रियंका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर रेस में अनीता प्रथम, ललिता ने द्वितीय व ज्योति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर रेस में अनीता ने प्रथम, मोनिका ने द्वितीय व ज्योति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed