{"_id":"5bc255f7bdec2269a12fb6d5","slug":"31539462647-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से श्रमिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट लगने से श्रमिक की मौत
Updated Sun, 14 Oct 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव रोहद स्थित एक फैक्टरी में निर्माण कार्य के दौरान करंट लगने से एक श्रमिक की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के हवाले कर दिया है। मृतक की पहचान रोहद निवासी दिनेश के तौर पर हुई है। मूलत: उत्तर प्रदेश का निवासी दिनेश पिछले कुछ समय से रोहद में रह रहा था। वह यहां की एडलक कंपनी में काम करता था। शनिवार की सुबह वह ड्रिल मशीन से काम कर रहा था। तार नंगी होने के चलते उसे करंट लग गया। करंट का झटका लगने से वह बुरी तरह से झुलस गया। उसे नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल में पहुंची और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की।