फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   कबड्डी में रानीला व 800 मीटर रेस में संदीप ने बाजी मारी

कबड्डी में रानीला व 800 मीटर रेस में संदीप ने बाजी मारी

Sat, 04 Aug 2018 01:06 AM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
कबड्डी में रानीला व 800 मीटर रेस में संदीप ने बाजी मारी
कबड्डी में रानीला और 800 मीटर रेस में संदीप ने बाजी मारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। गांव रानीला में शुक्रवार को खंड स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ सरपंच प्रतिनिधि सुनील कुमार ने किया। अंडर-17 कबड्डी में राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल रानीला ने मैच जीता। वहीं 800 मीटर दौड़ में राजकीय स्कूल सारंगपुरा के संदीप ने बाजी मारी।
रानीला स्कूल प्रधानाचार्य जलधीर सिंह कलकल ने बताया कि शुक्रवार को खंड स्तरीय कबड्डी के मुकाबले हुए। उन्होंने बताया कि कबड्डी के मुकाबले में अंडर-17 आयुवर्ग में एचएसवीएन स्कूल बौंद कलां व राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूल रानीला की टीम के बीच मैच खेला गया। जिसमें राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल रानीला की टीम विजेता रही। इसी प्रकार अंडर-19 आयुवर्ग में वैश्य स्कूल बौंद कलां की टीम ने राजकीय स्कूल भागेश्वरी को हराया। इसी आयुवर्ग में बीसीएम स्कूल रानीला व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बौंद कलां के बीच खेला गया जिसमें बीसीएम रानीला की टीम विजयी रही।
विज्ञापन

प्राचार्य राकेश भारद्वाज, प्राचार्य प्रवेश धनखड़,ओमप्रकाश यादव, हेडमास्टर रामकिशन ने खिलाडिय़ों को खेल की भावना से खेलने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रमोद कुमार, अशोक, वीरेंद्र, सतीश कुमार, राजेंद्र, नरेश, अनिल कुमार,सतेंद्र, बलजीत, रतन सिंह, राजेश शास्त्री का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार गांव रावलधी में खंड स्तरीय एथलीट खेल हुए जिसमें अंडर -19 आयुवर्ग में 100 मीटर रेस में हरेंद्र राजकीय स्कूल मौड़ी प्रथम रहा। इसी वर्ग में 800 मीटर रेस में राजकीय स्कूल सारंगपुरा का संदीप प्रथम रहा। लांग जंप में अंडर-17 आयु वर्ग में राजकीय स्कूल पैतावास का रिंकू प्रथम रहा। अंडर- 17 आयुवर्ग में डिस्कस थ्रो में अमित छपार प्रथम व कुनाल ग्रामीण स्थली स्कूल द्वितीय रहा। खो-खो खेल में राजकीय स्कूल दादरी प्रथम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed