फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   कहीं रात में भी नहीं तो यहां दिन में भी जलती हैं रोड लाइटें

कहीं रात में भी नहीं तो यहां दिन में भी जलती हैं रोड लाइटें

Thu, 12 Jul 2018 01:48 AM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
कहीं रात में भी नहीं तो यहां दिन में भी जलती हैं रोड लाइटें

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़। उमस और भीषण गर्मी में जहां एक तरफ शहरवासियों को बिजली की कमी के चलते भारी परेशानी से दो-चार होना पड़ रहा है। वहीं रोहतक रोड सेक्टर-6 मोड़ से झज्जर रोड की ओर जाने वाले रास्ते पर दिन में भी रोड लाइटें जलती रहती हैं। इससे बिजली का नुकसान होने के साथ संबंधित विभाग की सक्रियता भी दिख रही है।

एक दो दिन से नहीं, बल्कि कई दिनों से सेक्टर-6 मोड़ से झज्जर रोड की तरफ जाने वाले रास्ते पर लाइटें दिन भर जलती हैं। ऐसा नहीं है कि इस रास्ते से कोई अधिकारी या नेता न गुजरता हो, लेकिन इस बर्बादी पर किसी का ध्यान नहीं जाता। सेक्टर-6 निवासी सुरेंद्र शर्मा, विनोद दलाल, प्रवीण कुमार का कहना है कि वैसे तो विभाग के पास नियमित आपूर्ति के लिए बिजली नहीं है, लेकिन दोपहर में स्ट्रीट लाइटें जलाने के लिए विभाग के पास पर्याप्त बिजली है। जबकि विभाग को सारी रात अंधेरे में डूबी रहने वाली दूसरी सड़के नहीं दिखती। अगर इन सभी को सही समय पर जलाने के साथ बंद भी किया जाए तो शायद रात में शहर की सारी स्ट्रीट लाइटें जल सकती हैं। जिला प्रशासन को ऐसे कर्मियों पर कार्रवाई करनी चाहिए जिससे भविष्य में बिजली की बर्बादी रुक सके। साथ ही उन्होंने कहा कि रोहतक-दिल्ली मार्ग पर रात में भी स्ट्रीट लाइटें नहीं जलतीं। इससे अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही उजागर होती है। न तो अधिकारी ही और न ही कर्मचारी ही इस तरफ कोई ध्यान दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed