{"_id":"5a6cd6564f1c1b84268b6cc4","slug":"31517082198-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशभक्ति से सराबोर रहा गणतंत्र दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देशभक्ति से सराबोर रहा गणतंत्र दिवस
Updated Sun, 28 Jan 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
क्षेत्र में गणतंत्र दिवस समारोह शुक्रवार को देशभक्ति के रंगों में सराबोर हो धूमधाम से मनाया गया। मुख्य समारोह रेलवे रोड स्थित स्टेडियम में हुआ। यहां एसडीएम जगनिवास ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और निरीक्षण करते हुए परेड की सलामी ली। उन्होंने देश की एकता व अखंडता को बनाए रखते हुए युवा शक्ति को आगे बढने के लिए प्रेरित किया। इससे पूर्व शहीद स्मारक पर शहीदों को सलाम किया।
एसडीएम जगनिवास ने गांव छारा की इंद्रो देवी व इकबाल कौर, गांव दहकोरा की रिसालो देवी, गांव कुलासी की बिमला देवी, छुड़ानी गांव के रामफल, गांव कुलासी के धारा सिंह, बहादुरगढ़ निवासी भगवानी देवी, छुड़ानी निवासी ममता, खरमाण निवासी नीलम व बहादुरगढ़ निवासी शकुंतला देवी को उनके स्थान पर ही पहुंचकर सम्मानित किया।
इस दौरान डीपीएस के विद्यार्थियों ने राष्ट्रभक्ति गीत, राकवमावि जसौर खेड़ी व राउवि बालोर के विद्यार्थियों ने योग क्रियाएं, वैश्य स्कूल की छात्राओं ने समूह नृत्य, राकवमा विद्यालय की छात्राओं द्वारा समूह नृत्य, आशा किरण स्पेशल स्कूल, रावमावि बहादुरगढ़ के विद्यार्थियों ने देशभक्ति नृत्य व एसआर सेंच्युरी स्कूल ने स्वच्छता मिशन के मद्देनजर जागरूकता भरे नृत्य जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
विज्ञापन
गणतत्र दिवस समारोह में डीएसपी भगतराम, तहसीलदार नरेंद्र दलाल, बीईओ मदन सिंह चोपड़ा, एआईपीआरओ दिनेश कुमार, बहादुरगढ़ निगरानी समित प्रमुख महेश कुमार, धर्मवीर वर्मा, राजपाल शर्मा, सुरेंद्र भारद्वाज, अशोक शर्मा, टोनी सरपंच कसार, भारत विकास परिषद से सतीश शर्मा, डा.मनीष शर्मा, रावमावि बहादुरगढ़ के प्राचार्य रमेश कुमार, राकवमावि बहादुरगढ़ की प्राचार्या तारावंती, प्रवक्ता अमित दलाल सहित अन्य मौजूद रहे।