{"_id":"59d7e1064f1c1b69678b46f6","slug":"31507320070-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू पर स्वास्थ्य विभाग सख्त, 65 को भेजे नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू पर स्वास्थ्य विभाग सख्त, 65 को भेजे नोटिस
Updated Sat, 07 Oct 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। अब तक 81 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। डेंगू के बढ़ते केसों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग सख्त हो गया है। जागरूक करने के बावजूद लापरवाही बरतने वाले 65 लोगों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा नोटिस थमाए गए हैं।
इस मौसम में हर बार डेंगू व बुखार आदि का प्रकोप फैल जाता है। इस बार भी काफी लोग बुखार की चपेट में हैं। सरकारी हो या निजी प्रत्येक अस्पताल में लोग भर्ती हैं। डेंगू का खौफ इस कद्र है कि थोड़ा सा बुखार होते ही लोग, लैब में डेंगू टेस्ट कराने के लिए पहुंच रहे हैं। अब तक जिले में कुल 81 डेंगू पॉजिटिव व 90 मलेरिया केस मिले हैं। बहादुरगढ़ क्षेत्र में 3 लोगों की डेंगू से मौत होने की बात सामने आई है। मगर स्वास्थ्य विभाग ने केवल एक ही मौत होने की पुष्टि की है जबकि दूसरा केस शंका के दायरे में है तो तीसरे के बारे में अधिकारियों के पास कोई जानकारी नहीं है।
103 एंटी लार्वा टीमें कर रही सर्वे
स्वास्थ्य विभाग ने पूरे जिले में 103 एंटी लार्वा टीमें गठित कर रखी हैं। ये टीमें शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर डेंगू व मलेरिया को लेकर सर्वे कर रही हैं। इसके अलावा 20 ब्रीडिंग चेकर भी अर्बन क्षेत्र के लिए नियुक्त किए हुए हैं। इनमें से 18 बहादुरगढ़ तो दो झज्जर में नियुक्त किए हुए हैं। 5 हजार 254 कूलरों में डेंगू का लार्वा मिला जिसे नष्ट करवा दिया गया। घरों व अन्य जगहों पर बने पानी के 2 हजार 559 होद, 1661 गमलों व 4 हजार 887 पानी के टैंकों व 712 ऐसी जगहों जहां पर बाहर जलभराव हुआ था वहां डेंगू का लार्वा जांच में मिला था। विभाग की ओर से तुरंत लार्वा नष्ट करने की दवा डाली गई।
विज्ञापन
आमजन को किया जा रहा जागरूक
जिला मलेरिया ऑफिसर डॉ. कुलदीप ने बताया कि विभाग की ओर से डेंगू व अन्य बीमारियों से बचाव को लेकर आमजन को जागरूक किया जा रहा है। इसके बावजूद भी बहुत से लोग जागरूक नहीं हो रहे। इसलिए अब उन 65 लोगों को नोटिस दिए गए हैैं, जो लोग डेेंगू लार्वा के प्रति सजग नहीं थे। हालांकि नोटिस मिलने के बाद उक्त लोगों ने सक्रियता दिखाई है।
- डेंगू के 81 तो मलेरिया के अब तक मिले 90 पॉजिटिव केस