फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   सेना भर्ती रैली: 25 का लिया डोप टेस्ट, 27

सेना भर्ती रैली: 25 का लिया डोप टेस्ट, 27

Thu, 05 Oct 2017 11:40 PM IST
Updated Thu, 05 Oct 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
सेना भर्ती रैली: 25 का लिया डोप टेस्ट, 27
सेना भर्ती रैली: दौड़ में हाफे तोशाम और लोहारू के युवा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
चरखी के एससीआर स्कूल में आयोजित सेना भर्ती रैली के दूसरे दिन तोशाम व लोहारू दोनों तहसील के 2800 युवा भर्ती रैली में पहुंचे लेकिन महज 278 ही दौड़ प्रक्रिया को पूरी कर पाए। वहीं, फिजिकल परीक्षा पास करने वाले भिवानी तहसील के 257 युवाओं का ही वीरवार को मेडिकल करवाया गया। सैन्य अफसरों ने ड्रग्स या अन्य शक्तिवर्धक दवा का सेवन करने के शक पर भर्ती स्थल पर स्थापित लैब में 25 युवाओं का डोप टेस्ट भी लिया। हालांकि सैन्य अफसरों ने डोप टेस्ट की रिपोर्ट को गोपनीय बताते हुए फिलहाल साझा करने से इंकार कर दिया। सैन्य सूत्रों की मानें तो एक-दो युवाओं का डोप टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। दादरी सेना भर्ती कार्यालय निदेशक कर्नल एकेएस पिल्लई की मानें तो सेना भर्ती रैली में डोप टेस्ट पहली दफा लिया गया है।
दादरी सेना भर्ती कार्यालय की ओर से चार से 12 अक्तूबर तक दादरी, भिवानी, महेंद्रगढ़ व रेवाड़ी जिलों के युवाओं के लिए सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। पहले दिन भिवानी तहसील के तीन हजार युवाओं में से 270 ही दौड़ प्रक्रिया को पार कर अगले राउंड में पहुंचे थे। इनमें से 257 युवा ही मेडिकल जांच के लिए अंत में चयनित हुए थे। इन युवाओं का मेडिकल सैन्य अफसरों ने वीरवार सुबह करवाया। वहीं फिजिकल टेस्ट पास करने वाले इनमें से 25 युवाओं का वीरवार को डोप टेस्ट भी लिया गया। इसमें इनके यूरिन की भी जांच की गई। हालांकि टेस्ट के कुछ देर बाद ही रिपोर्ट आ गई लेकिन इसे गुप्त रखने का तर्क देते हुए सैन्य अधिकारियों ने सार्वजनिक करने से मना कर दिया। हालांकि डोप टेस्ट में पकड़े जाने वाले युवाओं पर कार्रवाई करने की हिदायतें कर्नल एकेएस पिल्लई पहले ही दे चुके हैं। रात करीब डेढ़ बजे लोहारू व तोशाम तहसील के युवाओं के लिए एससीआर स्कूल का एंट्री गेट खोल दिया गया था जोकि सुबह करीब छह बजे तक खुला रहा। सैन्य अफसरों के आदेशों पर छह बजे युवाओं की एंट्री बंद कर दी गई। भर्ती रैली के दौरान इन दोनों तहसीलों के 2800 युवाओं ने दौड़ प्रक्रिया में भाग लिया लेकिन 10 प्रतिशत भी टेस्ट को पास नहीं कर पाए और उन्हें भर्ती रैली से बाहर होना पड़ा। सेना भर्ती कार्यालय निदेशक कर्नल एकेएस पिल्लई ने बताया कि दौड़ प्रक्रिया को 278 युवाओं ने ही पूरा किया। फिजीकल मेजरमेंट टेस्ट से पहले आयोजित दौड़ प्रक्रिया में युवाओं की सांसे फूलती और कदम लड़खड़ाते नजर आए। इस टेस्ट के बाद फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (हाइट, चेस्ट व वजन) और फिर उनकी योग्यता के आधार पर मेडिकल टेस्ट के लिए बच्चे चयनित किए गए।
विज्ञापन

बवानीखेड़ा तहसील के युवा आज उतरेंगे मैदान में
सेना भर्ती रैली में भिवानी, लोहारू और तोशाम तहसील के युवा अपना दमखम दिखा चुके हैं। इन तीनों तहसील से करीब 5800 युवाओं ने भर्ती प्रक्रिया में भाग लिया है लेकिन 548 युवा ही दौड़ प्रक्रिया को पूरी कर पाए हैं। छह अक्तूबर को बवानीखेड़ा, सात अक्तूबर को दादरी, बाढड़ा, बौंद कलां व सिवानी तहसील के युवाओं की भर्ती होगी। कर्नल पिल्लई ने बताया कि आठ अक्तूबर को रेवाड़ी तहसील, नौ अक्तूबर को कोसली व बावल तहसील, 10 अक्तूबर को महेंद्रगढ़ तहसील, 11 अक्तूबर को महेंद्रगढ़ तहसील और नांगल चौधरी, अटेली व कनीना तहसील, 12 अक्तूबर को नारनौल तहसील के युवाओं की भर्ती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिरिंज व शक्तिवर्धक दवाओं का हो रहा प्रयोग
भर्ती रैली स्थल के समीप ही इंजेक्शन की सिरिंज व शक्तिवर्धक दवाओं के खाली रेपर भारी तादाद में पड़े मिले। वहीं, सैन्य अफसर शक के आधार पर फिजिकल टेस्ट पास करने वाले युवाओं का डोप टेस्ट भी ले रहे हैं। वीरवार को भिवानी तहसील के 257 युवाओं में से करीब 25 का शक के आधार पर डोप टेस्ट लिया गया। इस दौरान उनके यूरिन के नमूनों की भर्ती रैली स्थल पर स्थापित लैब में जांच भी की गई। सैन्य अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को तोशाम व लोहारू तहसील के युवाओं का डोप टेस्ट लिया जाएगा।

वर्जन::
वीरवार को तोशाम व लोहारू तहसील के करीब 2800 युवाओं ने भर्ती प्रक्रिया में भाग लिया जिनमें से 278 ही दौड़ प्रक्रिया को पूरी कर पाए। फिलहाल इन युवाओं के अन्य टेस्ट चल रहे हैं। कुछेक युवाओं के हमने शक केव आधार पर डोप टेस्ट भी लिए हैं। आगे भी जिन युवाओं पर हमें ड्रग्स या अन्य दवाएं लेने का शक होगा उनके रेंडमली डोप टेस्ट लेंगे। - कर्नल एकेएस पिल्लई, भर्ती निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed