फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   2nd cutoff list, jhajhar college, jhajhar/Bahadurgarh

विभिन्न कॉलेजों में उमड़ी विद्यार्थियों की भीड़

Sun, 10 Jul 2016 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ झज्जर / बहादुरगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/ झज्जर / बहादुरगढ़ Updated Sun, 10 Jul 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
2nd cutoff list, jhajhar college, jhajhar/Bahadurgarh
college - फोटो : Bureau
शहर के विभिन्न कॉलेजों में शनिवार सुबह दूसरी कट ऑफ लिस्ट चस्पा की गई। जिसके चलते सुबह से कॉलेज कैंपस में विद्यार्थियों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई। जिन विद्यार्थियों का पहली कट ऑफ लिस्ट में नाम नहीं आया था, दूसरी कट ऑफ लिस्ट में नाम पाकर उनकी खुशी भी देखते ही बनती थी। कॉलेजों में काफी संख्या में छात्राएं अपने अभिभावकों के साथ सूची देखने के लिए आई। शहर के राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय की बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए, बीसीए आदि स्नातक कक्षाओं की दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की गई। दूसरी मेरिट लिस्ट में बीए प्रथम वर्ष के 154 विद्यार्थियों ने स्थान प्राप्त किया। अधिकतम मेरिट 83.4 प्रतिशत तथा न्यूनतम मेरिट 48 प्रतिशत रही। दूसरी मेरिट लिस्ट के आधार पर बीएससी नॉन मेडिकल के 110 विद्यार्थियों की सूची में अधिकतम मेरिट 82.8 प्रतिशत तथा न्यूनतम 58.4 प्रतिशत  रही। बीएससी मेडिकल की मेरिट सूची में 32 विद्यार्थियों का नाम आया, जिनमें अधिकतम अंक 76.2 प्रतिशत तथा न्यूनतम 66 प्रतिशत रहे। बीकॉम की सूची में अधिकतम मेरिट 73.8 प्रतिशत तथा न्यूनतम 47.8 रही।
विज्ञापन


वहीं, बीसीए की सूची में अधिकतम मेरिट 58.8 प्रतिशत तथा न्यूनतम 56 प्रतिशत रही। बीए अंग्रेजी आनर्स की अधिकतम मेरिट 66 प्रतिशत तथा न्यूनतम मेरिट 51.16 प्रतिशत रही। बीबीए की सूची में अधिकतम तथा न्यूनतम मेरिट समान 54.8 प्रतिशत थी। महाविद्यालय की प्राचार्या आजाद कौर ने बताया कि विभिन्न स्नातक तथा स्नातकोत्तर कक्षाओं के द्वितीय तथा तृतीय वर्ष में पुराने विद्यार्थियों के प्रवेश की प्रक्रिया भी जारी है। इन कक्षाओं में बिना विलंब शुल्क 15 जुलाई तक प्रवेश लिया जा सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि दूसरी मेरिट लिस्ट में जिन विद्यार्थियों का नाम आया है, वे 12 जुलाई तक अपने प्रमाण पत्रों की जांच करवा कर प्रवेश ले सकते हैं। तीसरी मेरिट लिस्ट 13 जुलाई को लगाई जाएगी। उधर, शहर के महाराजा अग्रसेन महिला महाविद्यालय सहित अन्य कॉलेजों में भी दाखिला प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed