फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   2300 people vaccinated at 165 places

मेगा टीकाकरण : 165 स्थानों पर 23 हजार लोगों को लगाया टीका

Tue, 14 Sep 2021 12:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
2300 people vaccinated at 165 places
सामान्य अस्पताल के टीकाकरण केंद्र पर लगी लोगों की लाइन। संवाद - फोटो : Jhjhar
झज्जर। कोरोना से बचाव के लिए तीन दिवसीय मेगा टीकाकरण अभियान का सोमवार को आगाज हो गया। पहले दिन 165 स्थानों पर टीकाकरण शिविरों का आयोजन किया गया। विभाग की तरफ से इस अभियान के तहत करीब 60 हजार लोगों को टीकाकरण का लक्ष्य रखा है। अभियान के पहले दिन करीब 23 हजार लोगों ने टीकाकरण करवाकर कोरोना से बचाव के लिए सुरक्षा कवच लिया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अब तक करीब 669008 लोगों को कोरोना से बचाव के लिए टीके लगाए जा चुके हैं। अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. संजीव मलिक का कहना है कि हर व्यक्ति इस महामारी को खत्म करने में सहयोग दें क्योंकि कोरोना महामारी का टीका सभी को लगेगा तो यह महामारी जड़ से खत्म हो सकती है। जिलावासी किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें व 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति कोरोना का टीका अवश्य लगवाएं ताकि इस बीमारी को जड़ से खत्म किया जा सके।
विज्ञापन

टीकाकरण के लिए लगी रही भीड़
सोमवार को आयोजित शिविरों में टीकाकरण केंद्रों पर दिनभर लोगों की भीड़ लगी रही। सामान्य अस्पताल के टीकाकरण केंद्र पर टीके लगवाने के लिए लोग नियमों का पालन तक नहीं कर रहे थे। अपनी बारी आने के इंतजार में लोग एक दूसरे से चिपक कर खड़े हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज नहीं मिला कोई कोरोना का नया मरीज
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को कोई नया कोरोना संक्रमित मरीज नहीं मिला है। एक मरीज को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई है। जिले में एक सक्रिय मरीज बचा हुए है। उसको होम आइसोलेशन में रखा गया है।

वर्जन
सोमवार को एक साथ 165 स्थानों पर विशाल टीकाकरण शिविरों को आयोजन किया गया। लोगों ने भी काफी उत्साह दिखाया है। लोगों को कोरोना से बचाव के लिए तेजी से टीकाकरण करवाना अनिवार्य है।
- डॉ. संजय दहिया, सिविल सर्जन, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed