फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   2.22 lakh samples will be tested to provide pure water.

Jhajjar-Bahadurgarh News: शुद्ध पानी उपलब्ध कराने के लिए 2.22 लाख सैंपल की होगी जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
2.22 lakh samples will be tested to provide pure water.
28jjrp12- गुरुग्राम रोड पर ​स्थित जन स्वास्थ्य विभाग की लैब। संवाद
पिछले साल के मुकाबले आठ से 15 प्रतिशत तक बढ़ाया लक्ष्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग की तरफ से इस बार लोगों को शुद्ध पानी मुहैया कराने को लेकर पूरे साल सैंपलिंग की जाएगी। इसके लिए हर जिले के लिए विभाग की तरफ से लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं। पिछले साल के मुकाबले इस बार 8 से 15 प्रतिशत सैंपलिंग बढ़ाई गई है। हर साल दो तरीकों से सैंपलिंग की जाएगी जिसमें कैमिकल सैंपलिंग और बैक्टीरियोलॉजिकल सैंपलिंग की जाती है।
इस बार पूरे प्रदेश में अप्रैल 2026 से मार्च 2027 तक अलग-अलग जगहों से 2.22 लाख सैंपल का लक्ष्य रखा गया है। इसमें कैमिकल सैंपल का लक्ष्य 29 हजार रखा गया है जबकि बैक्टीरियोलॉजिकल सैंपल ग्रामीण क्षेत्र के लिए 1.74 लाख और बैक्टीरियोलॉजिकल सैंपल शहरी क्षेत्र से 18,540 का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा सैंपल का लक्ष्य यमुनानगर जिले को मिला है जहां 19,064 सैंपल की जांच होगी जबकि सबसे कम लक्ष्य फरीदाबाद जिले को मिला है जहां पर केवल 3,650 सैंपल की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसी होती हैं सैंपलिंग
कैमिकल सैंपल में पानी के तत्वों के पैरामीटर की जांच की जाती है। पानी के तत्वों को बदला नहीं जा सकता। यदि उसमें कोई कमी मिलता है तो पानी के सोर्स को बदला जाता है। इसके तहत डीप ट्यूबवेलों पर पानी की जांच की जाती है। यह जांच सैंपल लेकर लैब में होती है। वहीं, बैक्टीरियोलॉजिकल सैंपल नहरी पानी के लिए जाते हैं। इसके तहत गांव व शहरी क्षेत्र में घर-घर जाकर कर्मचारी सैंपल लेकर और उनकी फिर लैब में जांच करवाई जाती है।



वर्जन
लैब में पानी के सैंपलों की जांच की जाती है। यहां पर कैमिकल और बैक्टीरियोलॉजिकल जांच होती है। जैसे-जैसे रिसोर्ट बढ़ते तो लक्ष्य भी बढ़कर आते हैं। उसी के हिसाब से जांच की जाती है। विभाग की प्राथमिता यह है कि लोगों को शुद्ध पानी मिल सके।
अश्वनी सांगवान, एक्सईएन, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग- झज्जर


जिला, कैमिकल सैंपल बैक्टीरियोलॉजिकल सैंपल (ग्रामीण) बैक्टीरियोलॉजिकल सैंपल (शहरी) कुल
करनाल 1642 10416 1080 13138
यमुनानगर 2468 15336 1260 19064

सिरसा 1706 9408 1080 12194

अंबाला 2138 11088 720 13946

भिवानी 1206 8616 1260 11082

चरखीदादरी 882 4152 180 5214

फरीदाबाद 698 2952 0 3650

फतेहाबाद 808 7104 1260 9172

गुरुग्राम 1126 5112 720 6958

हिसार/हांसी 602 8208 1260 10070

झज्जर 566 6312 720 7598

जींद 1034 7272 1080 9386

कैथल 1260 7128 1080 9468

कुरुक्षेत्र 1730 10632 1080 13442

महेंद्रगढ़ 3106 11112 1080 15298

नूंह मेवात 1872 11496 900 14268

पलवल 1508 7272 720 9500

पंचकूला 572 5376 360 6308

पानीपत 902 4512 180 5594

रेवाड़ी 1490 9672 900 12062

रोहतक 442 3408 900 475
साेनीपत 1482 7800 720 10002
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed