फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   स्थापना दिवस से संबंधी मेटर

स्थापना दिवस से संबंधी मेटर

Wed, 06 Mar 2019 12:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
स्थापना दिवस से संबंधी मेटर
इस साल ये पांच उम्मीदें चढ़ेंगी परवान
विज्ञापन

उम्मीद नंबर एक :- श्यामसर तालाब को मिलेगा पर्यटन स्थल का लुक
सीएम घोषणा अनुसार नगर परिषद इस साल श्यामसर तालाब को पर्यटन स्थल का लुक देगी। इस पर करीब साढ़े 25 करोड़ रुपये की लागत आएगी। आगामी कुछ दिनों में इसके टेंडर आमंत्रित कर दिए जाएंगे। सरकार की तरफ से बजट राशि को स्वीकृति मिल चुकी है। श्यामसर तालाब का इतिहास करीब 400 साल पुराना है और लंबे समय से यह बदहाल पड़ा था।

उम्मीद नंबर दो:- सी-34 फाटक पर अंडरपास का निर्माण होगा पूरा
गांधी नगर के लोगों की सी-34 फाटक पर अंडरपास बनवाने की करीब छह साल पुरानी मांग इस साल परवान चढ़ जाएगी। अंडरपास निर्माण का काम शुरू हो चुका है और इस पर करीब पौने तीन करोड़ रुपये की लागत आएगी। अंडरपास निर्माण के लिए इस समय ब्लॉक तैयार किए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार ने गत दिनों इसकी ड्राइंग में थोड़ा फेरबदल करवाकर इसे यू आकार किया गया है।
विज्ञापन


उम्मीद नंबर तीन:-शहर को मिलेगी कम्यूनिटी सेंटर की सौगात
सीएम घोषणा अनुसार नगर परिषद इस साल शहर में पहले कम्यूनिटी सेंटर का निर्माण करवा देगी। इसके लिए प्रपोजल तैयार किया जा चुका है। कम्यूनिटी सेंटर के निर्माण पर करीब पांच करोड़ रुपये लागत आएगी और प्रदेश सरकार इस बजट राशि को मंजूर कर चुकी है। कम्यूनिटी सेंटर निर्माण के लिए नगर परिषद भिवानी-रावलधी लिंक रोड पर जगह चिह्नित कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उम्मीद नंबर चार:- चौ तरफ सड़कें होंगी चौड़ी
इस साल के अंत तक जिले की कई प्रमुख सड़कों की चौड़ाई बढ़ाने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इस समय दादरी-भिवानी व झज्जर-दादरी-लोहारू सड़क की चौड़ाई बढ़ाने का काम चल रहा है। वहीं, पीडब्ल्यूडी दादरी-रोहतक मार्ग की भी चौड़ाई बढ़ाएगी। इसके लिए ड्राइंग और एस्टिमेट तैयार हो चुका है और हेड ऑफिस से काम शुरू कराने की अनुमति भी मिल चुकी है।


उम्मीद नंबर पांच:- जिले की बिजली आपूर्ति क्षमता में होगी बढ़ोतरी
बिजली निगम भी इस साल जिले के उपभोक्ताओं को दो बड़ी सौगातें देगा। इसके मुताबिक गांव चरखी स्थित मुख्य बिजली स्टेशन और शहर के रेलवे रोड स्थित पावर सब स्टेशन की क्षमता बढ़ाई जाएगी। चरखी पावर हाउस की क्षमता 200 से 260 एमवीए की जाएगी और इसके लिए 160 एमवीए का हब ट्रांसफार्मर लगेगा। रेलवे रोड सब स्टेशन की क्षमता 16 एमवीएस से बढ़कर 32 की जाएगी।

फोटो 25
श्यामसर तालाब का फोटो।
फोटो 26
सी-34 फाटक पर अंडरपास बनाने के लिए तैयार किए गए ब्लॉक।
फोटो 27
कम्यूनिटी सेंटर निर्माण के लिए चयनित जगह।
फोटो 28
निर्माणाधीन दादरी-भिवानी प्रमुख मार्ग।
फोटो 29
बिजली सब स्टेशन का पावर ग्रिड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed