{"_id":"5be9e5cdbdec2269b262f397","slug":"21542055373-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण फैला रहे 15 दुकानदारों के काटे गए चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण फैला रहे 15 दुकानदारों के काटे गए चालान
Updated Tue, 13 Nov 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिक्रमण करने वाल 15 दुकानदारों के चालान काटे
बहादुरगढ़। दीपावली तक दी गई मोहलत के बाद भी दुकानदार अतिक्रमण से बाज नहीं आए तो पुलिस एवं नगर परिषद ने सख्त रूप अख्तियार कर लिया है। सोमवार को पुलिस की अगुवाई में नगर परिषद की टीम ने मेन बाजार और रोहतक रोड के बाजारों में दस्तक दी। अतिक्रमण करने वालों क ो कड़ी फटकार लगाई। 15 दुकानदारों के चालान भी किए गए हैं।
दरअसल, रेलवे रोड व मेन बाजार पूरी तरह से अतिक्रमण से जकड़े हुए हैं। दुकानदार अपनी दुकानों के काफी बाहर तक सामान लगाते हैं। इस कारण अक्सर जाम की समस्या गहरा जाती है, जिससे लोगों को काफी परेशानी होती है। इस समस्या से निपटने के लिए पुलिस ने पिछले दिनों बाजार में दस्तक दी थी। तब दुकानदारों ने एएसपी शशांक सावन से दीपावली तक की मोहलत मांगी थी। लेकिन दिवाली जाने के बाद भी बाजारों में वही पुराने हालात बने हुए है। अतिक्रमण पर अंकुश लगाने के लिए सोमवार को यातायात पुलिस प्रभारी अशोक के नेतृत्व में नगर परिषद क ी टीम ने बाजार में दस्तक दी। पहले टीम रेलवे रोड पर पहुंची फिर मेन बाजार और रोहतक-दिल्ली रोड पर गई। टीम की दस्तक से रेहड़ी वालों में हड़कंप मच गया तो दुकानदार अपना सामान समेटते नजर आए। अतिक्रमण करने वाले 15 दुकानदारों के चालान मौके पर कर दिए गए। इनसे 12 हजार 600 रुपये जुर्माना वसूल किया गया।
सामान भी होगा जब्त : ईओ
दुकानदार अपनी दुकानों से बाहर सामान न रखें। व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। परिषद की टीम हर रोज बाजार में दस्तक देगी। यदि किसी का सामान बाहर मिलता है तो चालान होगा, सामान भी जब्त किया जाएगा।
विज्ञापन
-अपूर्व चौधरी
ईओ, नगर परिषद बहादुरगढ़
अब होगी कार्रवाई : एसएचओ
बाजारों में दुकानदारों को अतिक्रमण को लेकर काफी समझाया जा चुका है लेकिन वे बाज नहीं आ रहे हैं। दुकानदारों को अपना सामान दुकान में ही रखना चाहिए लेकिन वे सड़क पर रख रहे हैं जो गलत है। इसीलिए अब उन्हें समझाने की बजाय कार्रवाई की जाएगी।
अशोक दहिया
-एसएचओ, ट्रैफिक पुलिस बहादुरगढ़