फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   नाबार्ड टीम ने किसानों के साथ सांझा की सौर उर्जा चालित पंप योजना की जानकारी

नाबार्ड टीम ने किसानों के साथ सांझा की सौर उर्जा चालित पंप योजना की जानकारी

Fri, 03 Aug 2018 01:17 AM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
नाबार्ड टीम ने किसानों के साथ सांझा की सौर उर्जा चालित पंप योजना की जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर। नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग हरियाणा द्वारा नाबार्ड फंडिंग के तहत हरियाणा के किसानों को सिंचाई हेतु सौर ऊर्जा पंप अनुदान पर दिए जाएंगे। वीरवार को खंड साल्हावास में मंजू खन्ना, एजीएम नाबार्ड ने किसानों को जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के क्रियान्वयन हेतु नाबार्ड द्वारा लगभग 1500 करोड़ रुपये ग्रामीण मूल-भूत विकास फंड (आरआईडीएफ) के तहत उपलब्ध करवाए जाने की योजना है। नाबार्ड द्वारा सौर ऊर्जा पंपों के क्रियान्वयन की जानकारी सांझा करने पहुचे एसके कंसाल, सलाहकार व नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग हरियाणा, पंचकुला से अजीत कुमार भादु, परियोजना अधिकारी के साथ साल्हावास खंड के कासनी, बाबेपुर, सुबाना, गिरधपुर आदि गांवों का दौरा किया। उन्होंने अनुदान योजना के तहत स्थापित किए गए सौर ऊर्जा पंपों के बारे में किसानों से जानकारी प्राप्त की। नाबार्ड की टीम को कासनी के किसान सुखबीर, कुलदीप, सतबीर आदि ने बताया कि पहले उन्हे सिंचाई हेतु डीजल पंप सैट पर निर्भर रहना पड़ता था। प्रतिदिन लगभग आठ से दस लीटर डीजल लगता था। जिस पर उन्हें लगभग 500 से 600 रुपये तक प्रतिदिन खर्च करना पड़ते थे। जब से सौर ऊर्जा पंप लगवाया है, उसके बाद से उन्हें काफी फायदा हो रहा है। हम दिन में ही खेतों में सिंचाई कर लेते हैं और सब्जी की खेती भी करने लगे हैं। गांव बाबेपुर के किसान ईश्वर, प्रकाश व गांव सुबाना के जिले सिंह आदि किसानों ने भी सौर ऊर्जा पंप योजना को किसानों के कारगर योजना बताया। नाबार्ड की टीम के साथ सुभाष चंद, परियोजना अधिकारी व प्रदीप कुमार सहायक परियोजना अधिकारी भी साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed