{"_id":"5b5622974f1c1b4e748b69a8","slug":"21532371607-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"150 एमएम बारिश में बही शहर की प्रमुख सड़कें, गहरे गड्डे बनने से वाहन चालकों को हो रही परेशानियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
150 एमएम बारिश में बही शहर की प्रमुख सड़कें, गहरे गड्डे बनने से वाहन चालकों को हो रही परेशानियां
Updated Tue, 24 Jul 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। अब तक हुई करीब 150 एमएम बारिश में शहर की प्रमुख सड़कें उखड़ गई हैं। सड़कों से दो दिन तक पानी की निकासी नहीं होने से डिवाइडर की हालत भी खस्ता बन गई है। शहर के प्रमुख बस स्टैंड रोड, रोहतक रोड, रेलवे रोड और हीरा चौक से बधवाना क्षेत्र को जाने वाली सड़क पर गहरे गड्ढे बन गए हैं। ये सभी सड़कें कई साल पहले बनाई गई थी और अब इनके पुन: निर्माण की जरूरत महसूस होने लगी है। वहीं, पीडब्ल्यूडी अधिकारियों का तर्क है कि फिलहाल वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर गड्ढों को जल्द भरवा दिया जाएगा जबकि जरूरत के मुताबिक इनका पुन: निर्माण मौसम ठीक होने पर ही करवाया जाएगा।
पिछले करीब 20 दिनों से जारी बारिश के दौर के चलते शहर की मुख्य सड़कों की हालात लगातार बिगड़ती जा रही है। प्रशासन के पास बारिश के पानी की निकासी के पर्याप्त संसाधन नहीं है। हालांकि जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी रात में भी शहर की प्रमुख सड़कों से पानी निकासी की कवायद में जुटे हैं लेकिन उनके ये प्रयास भी रंग नहीं ला पा रहे। जलभराव से खस्ता हुई सड़कों से गुजरने पर वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
जनस्वास्थ्य विभाग के पास बरसाती पानी निकासी के पुख्ता प्रबंध नही होने पर इसका खामियाजा पीडब्ल्यूडी विभाग और स्थानीय लोगों को उठाना पड़ रहा है। सड़क के बीच बने गड्ढे से आए दिनों वाहन चालक हादसों का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन
बारिश में जर्जर हुई शहर की ये सड़कें
-रेलवे रोड पर 200 मीटर दूरी बने दस गहरे गड्ढे
रोहतक रेलवे फाटक से रेलवे स्टेशन की तरफ जाने वाली सड़क पर करीब 200 मीटर दूरी में दस जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। इन गड्ढों में बरसाती पानी जमा रहने से वाहन चालकों को ये नजर नहीं आते और इनमें टायर जाते ही गाड़ी या दुपहिया वाहन चालकों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ता है। बिजली निगम कार्यालय इस रोड पर होने के चलते प्रतिदिन सैकड़ों वाहन चालक यहां से गुजरते हैं।
आधा किलोमीटर की सड़क कंडम
हीरा चौक से बधवाना गेट की तरफ जाने वाली सड़क का निर्माण लगभग चार पहले किया गया था। लंबा समय गुजर जाने के बाद तक नगर परिषद ने इस सड़क की मरम्मत तक नही करवाई। फिलहाल आधा किलोमीटर लंबी सड़क पर 50 से अधिक गड्डे बन गए हैं। बरसात के दिनों में तो यहां हालात और भी बिगड़ जाते हैं। इन गड्ढों से अनजान वाहन वाहन चालक हादसों का शिकार हो रहे हैं।
वाहन चालक परेशान
शहर के प्रमुख परशुराम चौक से सरदार झाडू सिंह चौक को जाने वाली सड़क की हालात तो काफी विकट है। इस सड़क पर चढ़ते ही वाहन चालकों को गड्ढों का सामना करना होता है। पुराना शहर और स्कूल कॉलेज जाने वाले सैकड़ों वाहन चालक और राहगीर गुजरते है। बरसाती पानी फैला रहने के कारण कई बार दुपहिया वाहन चालक इसमें गिर कर घायल होते रहते हैं।
रोहतक रोड बनी तालाब
शहर की हार्ट लाइन माने जाने वाला परशुराम चौक से रोहतक फाटक तक की सड़क का हालत बारिश में सबसे अधिक बिगड़ी हुई है। करीब 350 मीटर दूरी में आधा दर्जन से अधिक जगहों पर जलभराव है। इस समय कदम-कदम पर सड़क पर गहरे गड्ढे बने हुए हैं। इतना ही परशुराम चौक के समीप तो डिवाइडर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है।
पीडब्ल्यूडी के अधीन आने वाली सड़कों के गड्ढों को जल्द ही हम भरवा देंगे। मौसम अनुकूल होने के बाद अगर जरूर महसूस हुई तो सड़कों को पुन: निर्माण करवाया जाएगा।
एसपी सिंगला, एसई, पीडब्ल्यूडी