फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   ईओ का हुआ तबादला, लटक सकता है अतिक्रमण हटाओ अभियान...

ईओ का हुआ तबादला, लटक सकता है अतिक्रमण हटाओ अभियान...

Sun, 22 Jul 2018 06:17 PM IST
Updated Sun, 22 Jul 2018 06:17 PM IST
विज्ञापन
ईओ का हुआ तबादला, लटक सकता है अतिक्रमण हटाओ अभियान...
इनेलो विधायक से नोक-झोंक के बाद ईओ का तबादला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। अतिक्रमण हटाओ अभियान पर तीन दिन पहले विधायक राजदीप फौगाट और नप प्रशासन से हुई नोंक-झोक के बाद नप ईओ का तबादला हो गया है। इसी दिन से ही अतिक्रमण हटाओ अभियान रुका हुआ है। नगर परिषद ईओ जितेंद्र कुमार का शुक्रवार को तबादला हो गया। उनकी जगह मंडी डबवाली ईओ को चरखी दादरी नगर परिषद का कार्यभार सौंपा गया है। इस तबादले के बाद अभियान पर फिर से चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। हालांकि इस तबादले पर न तो ईओ कुछ बोल रहे हैं और न ही जिला प्रशासन। नप अधिकारी भी इसे रूटीन प्रक्रिया बता रहे हैं।
विधायक राजदीप के साथ हुई झड़प के बाद नपा का अतिक्रमण हटाओ अभियान बंद हो गया है। पिछले तीन दिनों से नप टीम अतिक्रमण हटाने बाजारों में नहीं पहुंची है। गत बुधवार तक की अगर प्लानिंग की बात करें तो वीरवार शाम को बस स्टैंड रोड पर जेसीबी की मदद से नाले के ऊपर बनाए गए पक्के चबूतरे तोड़े जाने थे। वीरवार को नगर परिषद कार्यालय में दुकानदारों व व्यापारियों के साथ पहुंचे विधायक राजदीप फौगाट व एमई हरिकिशन शर्मा आमने-सामने हो गए थे। हालांकि पूरा नपा स्टाफ एमई के पक्ष में आ खड़ा हुआ था और इसके बाद शिकायत सौंपने एडीसी के पास पहुंचे थे। इस दौरान खास बात यह रही कि ईओ जितेंद्र कुमार उनके साथ नहीं पहुंचे। इससे पहले विधायक व दुकानदारों के साथ आयोजित बैठक में भी अतिक्रमण हटाओ अभियान पर ईओ जितेंद्र कुमार ने अनभिज्ञता जाहिर की थी। बैठक के दौरान तत्कालीन ईओ जितेंद्र कुमार ने विधायक व चेयरमैन संजय छपारिया के सामने कहा था कि उन्होंने टीम को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने के लिए भेजा ही नहीं। नप सूत्रों की मानें तो इस बैठक के बाद अन्य स्टाफ सदस्यों ने भी उनके इस तर्क पर रोष जाहिर किया था।
विज्ञापन


ईओ की ट्रांसफर रूटीन का हिस्सा है। डीसी के आदेशों पर अतिक्रमण अभियान शुरू किया गया था और सोमवार से नगर परिषद की टीम ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संजय छपारिया, चेयरमैन, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed