फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   कोहरा में हादसों को रोकने के लिए मुफ्त मिलेंगे रिफ्लेक्टर

कोहरा में हादसों को रोकने के लिए मुफ्त मिलेंगे रिफ्लेक्टर

Wed, 08 Nov 2017 01:30 AM IST
Updated Wed, 08 Nov 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
कोहरा में हादसों को रोकने के लिए मुफ्त मिलेंगे रिफ्लेक्टर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
यातायात नियमों की जानकारी और नियमों की पालना के प्रति आमजन को जागरूक व प्रेरित करने के लिए झज्जर पुलिस विशेष अभियान चलाएगी। घने कोहरा के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने व यातायात नियमों की पालना को सुनिश्चित करने के संबंध में प्रवर पुलिस अधीक्षक बी सतीश बालन ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। एसएसपी बी सतीश बालन ने यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी देने और वाहन चालकों को मुफ्त में रिफ्लेक्टर उपलब्ध कराने के लिए संबंधित पुलिस अधिकारियों को सविशेष अभियान चलाने के दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

बालन ने कहा कि पुलिस द्वारा रोड सेफ्टी फंड से वाहन चालकों को मुफ्त में रिफ्लेक्टर उपलब्ध कराए जाएंगे। भारी वाहनों के चालकों को आरटीओ व यातायात पुलिस झज्जर के माध्यम से रिफ्लेक्टर लगवाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। एसएसपी ने कहा कि धुंध के कारण वाहनों पर रिफ्लेक्टर ना होने के कारण अनेक बार दुर्घटनाएं होती हैं। कुछ लोग अपने फायदे के लिए सेवा का बहाना बनाकर सड़कों पर चलते वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाते हैं और अवैध रूप से पैसे वसूलते हैं। जबकि पुलिस की तरफ से किसी भी व्यक्ति अथवा संस्था को रिफ्लेक्टर लगाने की अनुमति नहीं दी गई है। यदि कोई व्यक्ति पुलिस के नाम से वाहनों पर पैसे लेकर रिफ्लेक्टर लगाने का काम कर रहा है तो वह गलत है और ऐसा करना दंडनीय अपराध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed