फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   बिजली निगम ने गांवों में बिजली आपूर्ति का बदला शेड्यूल

बिजली निगम ने गांवों में बिजली आपूर्ति का बदला शेड्यूल

Mon, 09 Oct 2017 01:03 AM IST
Updated Mon, 09 Oct 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
बिजली निगम ने गांवों में बिजली आपूर्ति का बदला शेड्यूल
बिजली निगम ने बदला गांवों में बिजली आपूर्ति का शेड्यूल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बौंदकलां।
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने गांवों में बिजली आपूर्ति शेड्यूल में बदलाव कर दिया है। 33 केवीए सब पावर स्टेशन सांजरवास ने नए बिजली आपूर्ति शेडयूल के अनुसार बिजली आपूर्ति करनी शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार 33 केवीए सब डिवीजन पावर हाउस सांजरवास के अधीन 20 गांव आते है। 4 अक्तूबर से दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने नया बिजली आपूर्ति शेडयूल भेजा है। शेड्यूल के अनुसार दिन के समय गांवों में 12 बजकर 15 मिनट से लेकर एक बजकर 45 मिनट तक डेढ़ घंटा बिजली आपूर्ति की जाएगी। शाम को 6 बजकर 15 मिनट से लेकर रात्रि 12 बजे तक और रात्रि डेढ़ बजे से लेकर सुबह 6 बजकर 15 मिनट तक कुल 12 घंटे बिजली आपूर्ति की जाएगी। 33 केवीए सब पावर हाउस में कार्यरत कुलदीप यादव ने बताया कि बिजली निगम ने नए बिजली आपूर्ति शेडयूल के अनुसार बिजली आपूर्ति करनी शुरू कर दी है। पावर हाउस के अधीन आने वाले गांव बौन्दकलां, बौन्दखुर्द, रणकोली, निमड़ी, मालकोष, ऊण, सांजरवास, फौगाट, सांवड़, रानीला, अचीना, भागेश्वरी, झींझर, बास, कमोद, जयश्री, मिसरी, मिर्च, लांबा व कोहलावास में नया बिजली आपूर्ति शेड्यूल लागू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed