फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   अतिक्रमण को लेकर मंगलवार को एसडीएम की दुकानदारों के साथ मंत्रणा

अतिक्रमण को लेकर मंगलवार को एसडीएम की दुकानदारों के साथ मंत्रणा

Mon, 19 Jun 2017 12:20 AM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण को लेकर मंगलवार को एसडीएम की दुकानदारों के साथ मंत्रणा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
शहर में बाजारों से अतिक्रमण दूर करने के लिए सामाजिक संगठनों और प्रबुद्धजनों के आह्वान पर एसडीएम जगनिवास मंगलवार सायं 4 बजे रेलवे रोड़ स्थित होशियार सिंह स्टेडियम में दुकानदारों और रेहड़ी वालों की मंत्रणा बैठक लेंगे। बैठक में नगर परिषद, यातायात पुलिस, सड़क सुरक्षा संगठन और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि भी भाग लेंगे।
इससे पूर्व शहर में राष्ट्रीय राजमार्ग, रेलवे रोड़, नाहरा-नाहरी रोड और मेन बाजार में दुकानदारों और रेहड़ी वालों द्वारा किए गए अतिक्रमण और 13 जून को नगर परिषद और यातायात पुलिस के संयुक्त अभियान द्वारा उन पर की गई कार्रवाई के संदर्भ में रविवार को शहर के सामाजिक संगठनों, सड़क सुरक्षा संगठन प्रतिनिधियों, दुकानदारों और प्रबुद्ध जनों की एक बैठक शहर के बराही रोड पर स्थित नेहरू पार्क विकास समिति के कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में यातायात समन्वयक सतीश कुमार, सड़क सुरक्षा संगठन सचिव सत्येन्द्र दहिया, दिनेश शेखावत, सतीश तहलान, सुरेन्द्र रोहिल्ला, रविन्द्र सैनी, क्लीन एन्ड ग्रीन एसोसिएशन के सदस्य, राहुल मंडोरा, रमन शर्मा, धर्मवीर यादव, धर्मवीर हुडडा, देवराज पंवार, रोहित गुलियानी, धीरज बत्रा, भानु खुराना, राजेश, वीरेंद्र, मास्टर अमरजीत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बैठक में जहां दुकानदारों ने नगर परिषद और यातायात पुलिस की कड़ी कार्रवाई पर विरोध दर्ज कराया। वहीं सामाजिक संगठनों और सड़क सुरक्षा संगठन प्रतिनिधियों ने इसका पुरजोर समर्थन किया तथा इसे अतिक्रमण खत्म करने की दिशा में एक आवश्यक कदम बताया और इस तरह की कार्रवाई निरंतर चलाने पर बल दिया। एक ओर जहां दुकानदार और रेहड़ी वाले अपने लिए स्थायी स्थान की मांग करते दिखे तो वहीं सामाजिक प्रतिनिधि व्यवस्थित बाजार प्रणाली पर जोर दे रहे थे। जिसमें किसी का रोजगार भी न छिने और यातायात व्यवस्था भी सुचारु ढंग से चले।
विज्ञापन
विज्ञापन

घंटे भर तक चली बैठक में उपस्थित सभी प्रतिनिधिगण एसडीएम जगनिवास से मिलने उनके निवास पर पहुंचे और उनसे इस समस्या का स्थायी निराकरण करने का अनुरोध किया जिस पर एसडीएम ने सभी दुकानदारों और रेहड़ी वालों को इस विषय पर मंगलवार को मंत्रणा करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed