फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   एसडीएम ने किया वेस्ट जुआ ड्रेन का निरीक्षण

एसडीएम ने किया वेस्ट जुआ ड्रेन का निरीक्षण

Fri, 15 Mar 2019 01:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम ने किया वेस्ट जुआ ड्रेन का निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़। उपमंडल में चल रहे विकास कार्यों को निर्धारित अवधि में पूरा करना सुनिश्चित किया जाए। चुनाव आचार संहिता की अनुपालना करते हुए नए कार्य जहां चुनावी प्रक्रिया के बाद शुरू होंगे वहीं पहले से चल रहे विकास कार्य नियमानुसार निर्बाध रूप से जारी रहेंगे। ये दिशा निर्देश एसडीएम तरुण कुमार पावरिया ने शहर की वेस्ट जुआ ड्रेन पर चले रहे नवीनीकरण व सुधारीकरण कार्य का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को दिए।

एसडीएम ने कहा कि निर्माण कार्य के दौरान निर्धारित मानकों को ध्यान में रखा जाए। एसडीएम ने वेस्ट जुआ ड्रेन साइट पर चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लेते हुए प्रोजेक्ट की जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली। एसडीएम पावरिया ने विवेकानंद नगर से होते हुए वेस्ट जुआ ड्रेन साइट का निरीक्षण शुरू किया और रेलवे रोड होते हुए गांव सांखोल तक पहुंचे। उन्होंने निर्माणाधीन प्रोजेक्ट को लेकर विस्तार से अधिकारियों के साथ चर्चा की और निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की कोई लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने करीब 67 करोड़ के इस प्रोजेक्ट कार्य को निर्धारित अवधि में पूरा करने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से लोगों को बेहतर जनसुविधाएं प्रदान करने के लिए पूरी सक्रियता बरती जा रही है। साथ ही लोकसभा चुनाव के मद्देनजर किसी भी रूप से आचार संहिता का उल्लंघन न हो इसके लिए पूरी निगरानी प्रशासनिक स्तर पर बरती जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed