फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   जमानत पर बाहर आए आरोपी ने शराब के नशे में खुद को मारी गोली

जमानत पर बाहर आए आरोपी ने शराब के नशे में खुद को मारी गोली

Tue, 26 Feb 2019 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
जमानत पर बाहर आए आरोपी ने शराब के नशे में खुद को मारी गोली
एक महीना पहले जमानत पर आए सजायाफ्ता ने खुद को मारी गोली, मौत
विज्ञापन

लोहरवाड़ा निवासी मृतक संदीप हत्या के प्रयास मामले में था दोषी, पुलिस ने बरामद किए अवैध पिस्टल और छह कारतूस
- पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
गांव लोहरवाड़ा निवासी सजायाफ्ता युवक ने रविवार शाम शराब के नशे में पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक करीब एक माह पहले ही जमानत पर आया था। उस पर हत्या के प्रयास का सिटी पुलिस थाने में 2017 में केस दर्ज हुआ था। सदर थाना पुलिस ने देर रात ही मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
जानकारी अनुसार लोहरवाड़ा निवासी संदीप उर्फ खड्डु (30) ने रविवार शाम खुद को घर के एक कमरे में बंद कर लिया और कान पर पिस्टल सटाकर गोली मार ली। घटना के तुरंत बाद उसके परिजनों ने मामले की सूचना सदर थाना पुलिस को दी। पुलिस के अनुसार घटना रात करीब साढ़े नौ बजे की है। पुलिस को दिए बयान में मृतक संदीप के भाई सुरेंद्र ने बताया कि वो तीन भाई हैं और संदीप उनमें सबसे छोटा था। सुरेंद्र ने बताया कि माता-पिता की मौत के बाद वो तीनों भाई अलग-अलग रहते थे। रविवार शाम संदीप शराब के नशे में घर पहुंचा और अपने कमरे में चला गया। इससे पहले उसने पत्नी सुनीता से खुद को गोली मारने की बात कही थी। मृतक के परिजनों अनुसार सुनिता के समझाने पर भी जब संदीप गेट खोलने को तैयार नहीं हुआ तो उसकी पत्नी परिजनों को बुलाने संदीप के चाचा मुंशीराम के घर पहुंच गई। इसके बाद वहां से उसका चचेरा भाई व चाचा सहित अन्य परिवार के सदस्य संदीप को कमरे का दरवाजा खोलने के लिए मनाने उसके घर पहुंचे।
विज्ञापन

परिजनों अनुसार जब वो संदीप से बात कर रहे थे तो इसी दौरान उसने कमरे के अंदर गोली चला दी। इसके बाद परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो संदीप लहु-लुहान अवस्था में फर्श पर पड़ा था। संदीप के कनपटी के पास गोली लगी थी। इसके तुरंत बाद परिजनों ने मामले की सूचना सदर थाना पुलिस को दी। घटना की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव व पिस्टल को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस के अनुसार 2017 में संदीप सहित छह अन्य पर समसपुर निवासी एक व्यक्ति पर हमला करने पर हत्या के प्रयास का आरोप दर्ज हुआ था और करीब एक माह पहले ही वह जमानत पर बाहर आया था। वहीं, मृतक की पत्नी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि शाम के समय वह शराब के नशे में घर पहुंचा था और उसने घर आते ही खुद को गोली मारने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स: लाइसेंसी नहीं थी पिस्टल
जांच अधिकारी संदीप फौगाट ने बताया कि मृतक ने जिस पिस्टल से खुद को गोली मारी है, वो लाइसेंसी नहीं बल्कि अवैध है। इस पर मेड इन यूएसए लिखा हुआ है। पुलिस सूत्रों की मानें तो इस तरह की पिस्टल यूपी के कैराना में बनती हैं। पुलिस को संदीप के पास पड़ी मिली पिस्टल से दो मैग्जीन और छह कारतूस बरामद हुए हैं।
बाक्स: ऑटो मार्केट के समीप बोला था व्यक्ति पर हमला
मृतक संदीप सहित उसके अन्य साथियों पर 2017 में सिटी पुलिस थाने में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज हुआ था। उसने समसपुर निवासी एक व्यक्ति के साथ दिल्ली रोड स्थित ऑटो मार्केट के समीप हमला बोला था। इस मामले में ही वह जमानत पर बाहर आया था। पुलिस सूत्रों की मानें तो मृतक पर आठ मामले दर्ज हुए थे और इनमें से कुछ में वह बरी हो चुका था।

वर्जन::
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। हमने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के भाई सुरेंद्र के बयान दर्ज किए गए हैं। पुलिस को मौके से एक पिस्टल व छह कारतूस बरामद हुए हैं।
जगराम, सदर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed