फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   खाद्य सामग्री से भरे ट्रकों को भी नहीं जाने दिया जा रहा दिल्ली

खाद्य सामग्री से भरे ट्रकों को भी नहीं जाने दिया जा रहा दिल्ली

Mon, 13 Nov 2017 12:43 AM IST
Updated Mon, 13 Nov 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खाद्य सामग्री से भरे ट्रकों को भी नहीं जाने दिया जा रहा दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
बढ़ते स्मॉग और प्रदूषण के कारण नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने डीजल से चलने वाले कॉमर्शियल वाहनों के दिल्ली में प्रवेश रोकने के आदेश के बाद से बहादुरगढ़ बाईपास पर ट्रकों की लगी लाइन लंबी होती जा रही है। अब यहां पर न केवल दो-तीन बल्कि चार-चार लाइनों में ट्रक खड़े हो रहे हैं। इसका असर शहर के कारोबार पर भी पड़ रहा है। अन्य प्रदेशों से दिल्ली में खाद्य सामान लेकर जाने वाली गाड़ियों के भी पुलिस अधिकारियों ने यहीं पर ब्रेक लगा दिए हैं। इससे करोड़ों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। आने वाले दिनों में यदि दिल्ली में ट्रकों का प्रवेश नहीं किया गया तो दिल्ली वासियों को खाने के लिए सब्जियों की भी समस्या खड़ी हो सकती है।
वाहनों को लौटाया जा रहा वापस
वाणिज्यिक वाहनों को दिल्ली की तरफ जाने से रोकने के लिए पुलिस ने बहादुरगढ़ में ही सभी ट्रकों को रोक दिया है। यहां पर झाड़ोदा बॉर्डर, टिकरी बॉर्डर, निजामपुर बॉर्डर पर नाके लगाए गए हैं। वाणिज्यिक वाहनों को नाके से पहले ही रोक दिया गया है या फिर उन्हें वापस लौटा दिया गया है। इस दौरान काफी संख्या में वाहन चालक पुलिस के आगे मिन्नतें भी करते नजर आए।
विज्ञापन

मेट्रो फ्लैटों की ओर जाने वाले रास्ते पर भी लगी लंबी कतार
अब बहादुरगढ़ में ट्रकों की लाइन न केवल बाईपास पर लगी है बल्कि सेक्टर-9 में जहां पर मेट्रो के फ्लेट बनाए गए हैं। वहां पर भी ट्रकों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई है। ट्रक चालकों ने सड़क पर ही अपना खाना बनाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय पर नहीं पहुंचा सामान, हजारों का नुकसान
कर्नाटक से शकरकंदी भरकर अपने ट्रक को दिल्ली ले जा रहे करतार सिंह का कहना है कि दिल्ली में ट्रकों की इंट्री न होने के कारण उन्हें हजारों रुपये का नुकसान हो गया है। उन्हें 11 नवंबर की सुबह 6 बजे तक दिल्ली की मंडी में शकरकंदी लेकर पहुंचना था। मगर यहां पर उन्हें दो दिन हो गए हैं। ऐसे में उन्हें समय पर सामान न पहुंचाने पर हजारों का घाटा होगा। साथ ही उन्हें समय पर सामान पहुंचाने पर इनाम मिलना था वह भी अब नहीं मिलेगा।

बहादुरगढ के ढाबा संचालक दे रहे महंगा खाना
हजारों ट्रकों के यहां पर खड़ा होने के बाद ट्रक चालकों व परिचालकों के लिए रोटी का संकट भी खड़ा हो गया है। ट्रक चालक किशोर सिंह का कहना है कि उसे अपने ट्रक में सामान लेकर जयपुर से 9 नवंबर दिल्ली के नरेला क्षेत्र के लिए चला था। 10 नवंबर उसे वहां पहुंचना था। मगर बहादुरगढ़ पहुंचे उसे दो दिन हो गए है। वह नरेला नहीं जा पा रहा है। इससे उसे काफी नुकसान हो रहा है। किशोर ने कहा कि बहादुरगढ़ के ढाबा संचालक उनकी मजबूरी का फायदा उठा रहे हैं और उन्हें महंगा खाना दे रहे हैं।
गाड़ी खाली तो हुई मगर नहीं जाया जा रहा दिल्ली
ट्रक चालक राजेश का कहना है कि वह नोएडा किसी तरह रात के समय दिल्ली पार करके बहादुरगढ़ पहुंच गया और यहां पर सामान की गाड़ी भी खाली कर दी। मगर अब वह नोएडा वापस नहीं जा पा रहा।

खाने-पीने के सामान को भी नहीं ले जाने दिया जा रहा
परिचालक आर्यन का कहना है कि पहले सरकार की ओर से यह आदेश दिया गया था कि दिल्ली में केवल खाद्य सामग्री की गाड़ी को इंटर करने दिया जाएगा। मगर अब खाद्य सामग्री की गाड़ी को भी आगे नहीं जाने दिया जा रहा है। ऐसे में गाड़ियों में भरा खाने-पीने का सामान भी खराब होने के कगार पर आ गया है।

दिल्ली में बाहरी वाहनों की एंट्री बंद, खाद्य सामग्री से भरे ट्रकों की लगी कतारें
-ट्रकों में भरा खाद्य सामान खराब होने के कगार पर, करोड़ों का कारोबार हुआ प्रभावित

---फोटो 4 : करतार सिंह
---फोटो 5 : किशोर कुमार
---फोटो 6 : राजेश
---फोटो 7 : आर्यन
---फोटो 8 : बाइपास पर लगी ट्रकों की लाइनें।
---फोटो 9 : ट्रक का ब्रेक बहादुरगढ़ में लगने के बाद खाना बनाते चालक-परिचालक।---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed