{"_id":"59d7daa04f1c1bc1678b46fb","slug":"201507318432-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिथि अध्यापकों ने विधायक राजदीप को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिथि अध्यापकों ने विधायक राजदीप को सौंपा ज्ञापन
Updated Sat, 07 Oct 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिथि अध्यापकों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
अतिथि अध्यापक संघ जिला कार्यकारिणी दादरी के सदस्यों ने शुक्रवार को हलके के विधायक राजदीप फौगाट को अपना मांग पत्र सौंपा। प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम विधायक को सौंपे ज्ञापन में अतिथि अध्यापकों ने सरकार से उनकी मांगें पूरी करने की अपील की है। विधायक राजदीप फौगाट ने अतिथि अध्यापक संघ की मांगों को गंभीरता से लेकर उन्हें विधानसभा सत्र में जोरशोर से उठाने का आश्वासन दिया है।
अतिथि अध्यापक संघ दादरी सदस्य कंवरपाल सिंह, जितेंद्र कलकल, यशपाल, सुधीर, प्रदीप, राजबाला, राजेश, जयवीर, मंदीप, संगीता, सुनीता, छोटी देवी, राजकुमार, रमेश, अशोक, विनोद ने कहा कि भाजपा ने चुनाव के समय अपने घोषणा पत्र में वायदा किया था कि यदि सरकार बनती है तो अतिथि अध्यापकों को नियमित किया जाएगा। लेकिन सरकार बनने के बाद वादाखिलाफी की जा रही है। करीब तीन साल के कार्यकाल में इस दिशा में कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया जा रहा है। जिससे अतिथि अध्यापकों में सरकार के खिलाफ रोष बढ़ रहा है। भाजपा को चाहिए कि वह अपना चुनावी वायदा पूरा करे ताकि अतिथि अध्यापकों का भविष्य भी संवर सकें। पूरी लगन एवं जिम्मेदारी से अतिथि अध्यापक अपना कार्य करते आए हैं। संघ सदस्यों ने कहा कि अतिथि अध्यापकों को नियमित किया जाए और जब तक यह नियमित नहीं होते उन्हें सेवा सुरक्षा, समान काम-समान वेतन दिया जाना चाहिए। विधायक राजदीप ने कहा कि अतिथि अध्यापकों के हितों से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।