{"_id":"59d2983b4f1c1b71548b573d","slug":"201506973755-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार अक्ततूबर को रक्तदान कर कमाएं महादान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार अक्ततूबर को रक्तदान कर कमाएं महादान
Updated Tue, 03 Oct 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार अक्तूबर को रक्तदान कर कमाएं महादान
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
रोडवेज ट्रेनिंग सेंटर में अमर उजाला फाउंडेशन, बाबा स्वामी दयाल सेवा संघ व रोडवेज विभाग के संयुक्त तत्वाधान में चार अक्तूबर को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें बतौर मुख्य अतिथि दादरी एडीसी शिरकत करेंगे। रोडवेज जीएम आरसी पूनिया इसकी अध्यक्षता करेंगे। जिले के लोग भी इस कार्य में सहभागिता निभाकर महादान कर सकते है। शिविर के बारे में लोग 9813639700 व 8814895001 नंबर पर संपर्क कर जानकारी ले सकते है। अमर उजाला फाउंडेशन, बाबा स्वामी दयाल सेवा संघ और रोडवेज विभाग के संयुक्त तत्वाधान में लगने वाले रक्तदान शिविर में भिवानी सामान्य अस्पताल की टीम रक्त एकत्र करने के लिए पहुंचेगी। बाबा स्वामी सेवा दयाल संघ सचिव सिंपी फौगाट ने बताया कि शिविर का समय सुबह दस से दो बजे तक रहेगा। वहीं, रोडवेज ट्रेनिंग इंचार्ज राजेश रावलधी ने बताया कि शिविर में युवाओं की भागीदारी सबसे अहम रहेगी और इसमें रोडवेज कर्मचारी भी रक्तदान करेंगे। उन्होंने बताया कि रक्तदान का आज तक विकल्प नहीं तलाशा गया है।