{"_id":"5995ec594f1c1b06228b4745","slug":"201502997593-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने गन प्वाइंट पर छीनी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने गन प्वाइंट पर छीनी कार
Updated Fri, 18 Aug 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
इलाके में छीना झपटी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रहीं हैं। बीती रात भी गांव बुपनियां के पास दो बदमाशों ने गन प्वाइंट पर एक व्यक्ति से कार छीन ली। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी की, मगर बदमाश भाग निकले। पुलिस का दावा है कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
गांव बुपनियां निवासी संजय गांव के ही संजीत के यहां ड्राइवर है। बुधवार को किसी काम के सिलसिले में वह अपने मालिक संजीत को गुड़गांव लेकर गया था। देर शाम वे गुड़गांव से वापस चल दिए। रात करीब साढ़े 8 बजे जब ये बुपनियां रोड पर केएमपी के नजदीक पहुंचे तो एक स्कूटी ओवरटेक करके गाड़ी के सामने आ गई। इस कारण ड्राइवर संजय को गाड़ी रोकनी पड़ी। स्कूटी को खड़ी करके दो युवक उनके पास आए और खिड़की खुलवा ली। एक युवक ने ड्राइवर संजय पर पिस्तौल तान दी और उसे गाड़ी से बाहर निकाल दिया। दूसरे युवक ने खिड़की खोलकर मालिक संजीत को नीचे उतार दिया। इसके बाद एक युवक उनकी कार को लेकर भाग गया। दूसरा युवक भी स्कूटी पर सवार होकर पीछे-पीछे निकल लिया।
वारदात के बाद ही युवकों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर दी। मगर बदमाश भागने में कामयाब रहे। चालक संजय का कहना है कि वह सामने आने पर दोनों बदमाशों को पहचान सकता है। पुलिस जल्द उन्हें गिरफ्तार कर गाड़ी बरामद करे। बता दें कि इससे पहले भी इलाके में छीना झपटी की कई वारदातें हुई हैं जिनमें से अधिकांश वारदातें सुलझा ली गई हैं। अभी हाल ही में पिछले सप्ताह ही गांव खेड़का गुर्जर से मारपीट कर गन प्वाइंट पर उसकी बाइक व रुपये छीन लिए गए थे जबकि छुड़ानी के पास एक ट्रैैक्टर चालक से 17 हजार रुपये लूटे गए थे।
विज्ञापन
उधर, सदर थाना पुलिस प्रभारी इंस्पेक्टर जसबीर सिंह ने कहा कि ड्राइवर की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
गांव बुपनियां के पास बदमाशों ने बंदूक दिखा छीनी कार