फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   एचडीएफसी बैंक ने 10-10 के नोट लेने से किया मना, उपभोक्ता परेशान

एचडीएफसी बैंक ने 10-10 के नोट लेने से किया मना, उपभोक्ता परेशान

Tue, 04 Jul 2017 01:03 AM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
एचडीएफसी बैंक ने 10-10 के नोट लेने से किया मना, उपभोक्ता परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
शहर के दिल्ली-रोहतक रोड पर स्थित एचडीएफसी बैंक की मनमानी के चलते एक उपभोक्ता को बैंक में पैसे जमा कराने के लिए काफी परेशानियां उठानी पड़ी। ऐन वक्त पर मीडियाकर्मी के पहुंचने पर बैंक मैनेजर ने उपभोक्ता के पैसे बैंक में जमा कराए।
दरअसल, टिकरी गांव में स्थित एक पेट्रोल पंप का मैनेजर राजेश शर्मा सोमवार को एचडीएफसी बैंक की स्थानीय शाखा में रुपये जमा कराने के लिए पहुंचा था। राजेश ने बताया कि वह बैंक में 3 लाख 55 हजार रुपये जमा कराने आया था। इसमें उसके पास 13 हजार रुपये 10-10 के नोट थे। जब उन्होंने फार्म भरकर बैंक में पैसे जमा कराने के लिए कैशियर को बैग थमाया तो उन्होंने 10-10 के नोट न जमा करने की बात कही। इसके बाद राजेश बैंक मैनेजर के पास शिकायत लेकर पहुंच, मगर वहां भी उसे यही जवाब मिला। इससे उसकी समस्या बढ़ गई। ऐन वक्त पर वहां अमर उजाला के प्रतिनिधि पहुंचे। मीडिया कर्मी के पहुंचने के बाद बैंक मैनेजर ने तुरंत कैशियर से बात की और राजेश शर्मा के सभी पैसे बैंक में जमा कराने के लिए कहा।
विज्ञापन

उधर, बैंक मैनेजर राजेंद्र का कहना है कि बैंक में कुछ समस्या थी, जोकि कैश जमा नहीं हो पा रहा था। उपभोक्ता राजेश के सभी रुपये जमा कर दिए गए हैं। सभी उपभोक्ताओं का बैंक की ओर सभी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। यदि किसी उपभोक्ता को कोई समस्या आती है तो वे उनसे संपर्क कर सकते हैं। उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- मीडिया कर्मी के पहुंचने पर बैंक मैनेजर ने जमा किए नोट
- कई देर तक उपभोक्ता को उठानी पड़ी परेशानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed