{"_id":"61aa730a5d10ed0f6075d110","slug":"1953-students-will-take-the-exam-at-6-centers-set-up-for-screening-bahadurgarh-news-rtk6316924174","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्क्रीनिंग के लिए बनाए गए 6 केंद्रों पर 1953 विद्यार्थी देंगे परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्क्रीनिंग के लिए बनाए गए 6 केंद्रों पर 1953 विद्यार्थी देंगे परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादुरगढ़। शिक्षा के अधिकार के अंतर्गत 134ए के तहत निजी विद्यालय में कक्षा दूसरी से 9वीं तक प्रवेश के लिए स्क्रीनिंग परीक्षा 5 दिसंबर को दोपहर 12 से 3 बजे तक आयोजित की जाएगी। संस्कृति मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बैठक के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी निर्मल शर्मा ने बताया कि बहादुरगढ़ में स्क्रीनिंग परीक्षा के लिए 6 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 1953 विद्यार्थी शामिल होंगे।
उन्होंने बताया कि श्रीरामा भारती स्कूल पटेल नगर में 373 विद्यार्थी, ओमेक्स के पास सेंट स्टीफन स्कूल में 257, डी.एस.आर्य. सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 264, डीएवी स्कूल में 535, माउंट व्यू स्कूल में 260 और झज्जर रोड स्थित बाल विकास स्कूल में 264 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर विभाग द्वारा अधीक्षक, आब्जर्वर और सुपरवाइजर की ड्यूटी लगाई गई है। कमेटी सदस्य प्राचार्य प्रदीप राठी और प्राचार्या संगीता वर्मा ने कहा कि विद्यार्थी अपने पंजीकरण फार्म की प्रति एचटीटीपीएस//134एएचआर.इन पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्होंने अपनी पंजीकरण संख्या दर्ज करनी होगी। परीक्षा केंद्रों में नियुक्त किए गए आब्जर्वर, अधीक्षक और सुपरवाइजरों को खंड शिक्षा अधिकारी ने परीक्षा को सुचारु रूप से संचालित करने के दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर कमेटी सदस्य प्राचार्य कर्मबीर तहलान, सतीश शर्मा, कविता सहरावत, जयपाल, सजंय कुमार सहित प्राचार्य सुरेश सैनी, प्राचार्य रवि धनखड़, प्राचार्य सुमेर सिंह, प्राचार्य पूनम, प्राचार्य कृष्णा छिकारा, प्राचार्य प्रवीण दहिया, ऋषि सहरावत, प्रवक्ता सविता मुद्गिल, दिनेश भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।