फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   सरकार बनी तो गुरूग्राम की नौकरियों में होगा युवाओं का हिस्सा: दुष्यंत

सरकार बनी तो गुरूग्राम की नौकरियों में होगा युवाओं का हिस्सा: दुष्यंत

Sat, 16 Mar 2019 12:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
सरकार बनी तो गुरूग्राम की नौकरियों में होगा युवाओं का हिस्सा: दुष्यंत
झज्जर। प्रदेश में अगर जजपा की सरकार बनती है तो गुरुग्राम की 17 लाख नौकरियों में 75 फीसदी हिस्सा प्रदेश के युवाओं का होगा। जो कि वर्तमान में केवल बीस प्रतिशत भी नहीं है। प्रदेश सरकार दंभ भर रही है कि उन्होंने खूब नौकरियां बांटी हैं लेकिन हकीकत तो यह है कि 18 हजार ग्रुप डी के पदों के लिए भी प्रदेश के 18 लाख युवाओं ने आवेदन कर बता दिया था कि प्रदेश में कितने युवा बेरोजगारी की कतार में हैं। सांसद दुष्यंत चौटाला ने यह बात झज्जर विधानसभा के गांव अकेहड़ी मदनपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। सांसद दुष्यंत ने कहा कि दीपेंद्र सिंह हुड्डा यहां 14 साल से प्रतिनिधित्व कर रहे हैं लेकिन उन्होंने इस दौरान क्षेत्र के लिए जिस प्रकार से आवाज संसद में बुलंद करनी चाहिए थी, उसे वो नहीं कर पाए। इस मौके पर जिला प्रधान राकेश जाखड़, युवा जिला प्रधान उपेंद्र कादियान, संजय कबलाना, बबीता पूनिया, हलका प्रधान महाबीर शर्मा, बलवान हसनपुर व प्रीतम कुकड़ोला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


अच्छे लोगों को पार्टी से जोड़ें कार्यकर्ता
दुष्यंत ने कार्यकर्ताओं से कहा कि अच्छे लोगों को अब साथ लेने का समय आ गया है। गांव-गांव जाकर दूसरी पार्टियों में शामिल अच्छे लोगों को जजपा के साथ लेकर आएं। सांसद ने कहा कि वे हिसार के बराबर रोहतक लोकसभा का ध्यान रखेंगे लेकिन यहां के हर कार्यकर्ता को पूरी निष्ठा के साथ अब अगले 57 दिन तक मेहनत करनी होगी। सांसद दुष्यंत ने कहा कि भाजपा का झूठ फरेब अब ज्यादा दिन चलने वाला नहीं है। आप लोग भी भाजपा नेताओं से बस एक ही सवाल करना कि अच्छे दिन कब आएंगे। वहीं, अकेहड़ी में जनसभा के बाद सांसद दुष्यंत चौटाला बादली हलके के जजपा नेता संजय कबलाना के घर पहुंचे। जहां पर उन्होंने लंच किया। इस दौरान संजय कबलाना ने कुछ नए कार्यकर्ताओं को भी सांसद दुष्यंत चौटाला से मिलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed