फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   कैश अवार्ड के लिए जिले के 200 खिलाड़ियों ने किया 22 कैटेगरी में आवेदन, 19 अंतरराष्ट्रीय प्रतिभाएं

कैश अवार्ड के लिए जिले के 200 खिलाड़ियों ने किया 22 कैटेगरी में आवेदन, 19 अंतरराष्ट्रीय प्रतिभाएं

Sun, 24 Feb 2019 01:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
कैश अवार्ड के लिए जिले के 200 खिलाड़ियों ने किया 22 कैटेगरी में आवेदन, 19 अंतरराष्ट्रीय प्रतिभाएं
हनी सोनी
विज्ञापन

चरखी दादरी। प्रदेश सरकार की कैश अवार्ड स्कीम का लाभ लेने के लिए जिले के 200 खिलाड़ियों ने आवेदन किया है। इनमें विनेश, बबीता और गीता फौगाट सहित 19 अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिभाएं शामिल हैं। आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 22 फरवरी तय की गई थी। अब आवेदन करने वाले खिलाड़ियों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी और इसके बाद अंतिम सूची तैयार कर खिलाड़ियों तक कैश अवार्ड पहुंचाने के लिए फाइल हेड ऑफिस भेजी जाएगी। पूरे प्रदेश के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के दस्तावेज जांच के बाद हेड ऑफिस भेजे जा चुके हैं।
खेल सुविधाओं से महरूम होने के बावजूद चरखी दादरी ने खेल जगत में अपनी विशिष्ट छाप छोड़ी है। जिले के 30 से अधिक खिलाड़ी कुश्ती, वॉलीबाल, कबड्डी, नौकायन व शूटिंग में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी धाक जमा चुके हैं। प्रदेश की होनहार खेल प्रतिभाओं को सम्मान करने के लिए प्रदेश सरकार ने कैश अवार्ड स्कीम शुरू की हुई है। इसके तहत इनके हर वर्ष की उपलब्धियों को देखकर केेश अवार्ड राशि तय की जाती है। इस बार अप्रैल 2018 से मार्च 2019 तक की उपलब्धियों के आधार पर प्रदेशभर के खिलाड़ियों को कैश अवार्ड दिया जाएगा। खेल विभाग ने इसके लिए 38 कैटेगरी निर्धारित की हैं। इनमें छह करोड़ से लेकर दस हजार रुपये तक के कैश अवार्ड का प्रावधान है। दादरी जिले में इन 38 कैटेगरी में से 22 कैटेगरी के ही खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन

आवेदन की अंतिम तिथि तक इन 22 कैटेगरी में जिले के 200 खिलाड़ियों ने आवेदन किया है। आवेदन के इच्छुक खिलाड़ियों को अपना फार्म भरकर गांव भैरवी स्थित किसान मॉडल स्कूल भवन में चल रहे खेल विभाग कार्यालय में जमा कराना था। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 14 फरवरी थी लेकिन कुछ खिलाड़ी आवेदन नहीं कर पाए थे। इस संबंध में तीन महिला खिलाड़ियों ने तो जिला प्रशासन की मार्फत खेल विभाग को आवेदन तिथि बढ़ाने के लिए ज्ञापन भी सौंपा था। सूत्रों की मानें तो खेल विभाग के अधिकारियों ने भी खिलाड़ियों की इस मांग का समर्थन किया था। बाद में आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 22 फरवरी की गई थी जो कि अब समाप्त हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूली गेम से लेकर ओलंपिक पदक विजेता को मिलेगा कैश अवार्ड
खेल विभाग ने कैश अवार्ड के लिए जिन 38 कैटेगरी में आवेदन मांगे हैं उनमें स्कूली गेम से लेकर ओलंपिक गेम तक शामिल है। ओलंपिक या पैरा ओलंपिक गेम के गोल्ड मेडल विजेता को छह करोड़, रजत पदक विजेता को चार करोड़, कांस्य पदक विजेता को ढाई करोड़ और शामिल होने वाले खिलाड़ी के लिए 15 लाख रुपये की राशि निर्धारित की गई है। वहीं खेलो इंडिया खेलो, यूथ गेम व स्कूली खेलों के पदक विजेताओं को 50 हजार से लेकर दस हजार रुपये तक की कैश राशि दी जाएगी।

आठ खेलों के जिले में हैं 19 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी
चरखी दादरी जिले में नेशनल और इंटरनेशनल स्तर के खिलाड़ियों की भरमार है। खेल विभाग के आंकड़ों की बात करें तो जिले में 250 से ज्यादा विभिन्न कैटेगरी के खिलाड़ी हैं। कैश अवार्ड के लिए आठ कैटेगरी में 19 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने आवेदन किया है। इनमें विनेश फौगाट ने एशियन गेम में गोल्ड मेडल के लिए जबकि गीता, रितू व संगीता फौगाट ने कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप के लिए आवेदन किया है।

एक से ज्यादा पदक होने पर भी हर कैटेगरी का मिलेगा कैश अवार्ड
जिले में कई खिलाड़ी ऐसे भी हैं जिन्होंने एक वर्ष में ही अलग-अलग कैटेगरी में कई पदक प्राप्त किए हैं। इन खिलाड़ियों ने आवेदन भी अलग-अलग कैटेगरी में किया है। ऐसे खिलाड़ियों को सबसे बड़ी उपलब्धि का पूरा कैश अवार्ड दिया जाएगा जबकि जो वर्षभर की अन्य उपलब्धियां हैं उनका 50 फीसदी कैश अवार्ड भी उक्त खिलाड़ी को मिलेगा।


कैश अवार्ड स्कीम के आवेदन की अंतिम तिथि 22 फरवरी थी। इस समयावधि में 200 खिलाड़ियों ने आवेदन फार्म भरकर जमा कराए हैं और इनमें 19 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं। उनके दस्तावेज जांच करके हमने हेड ऑफिस भेज दिए हैं जबकि अन्य कैटेगरी के खिलाड़ियों के कागजातों की जांच जिला खेल विभाग जल्द पूरी कर रिपोर्ट हेड ऑफिस भेज देगा। - सतपाल ढांडा, जिला खेल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed