{"_id":"5c6ef946bdec22629b00807b","slug":"191550776646-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्ण बहुमत से सता में काबिज होगी भाजपा: मीना परमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्ण बहुमत से सता में काबिज होगी भाजपा: मीना परमार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। भारतीय जनता पार्टी फिर से 2019 के लोकसभा व विधानसभा में पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में काबिज होगी और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनेंगे। ये विचार भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला चरखी दादरी महिला मोर्चा की प्रभारी मीना परमार ने स्थानीय भाजपा कार्यालय में महिला मोर्चा पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
इस दौरान बैठक की अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष राजरानी सांगवान ने की। मीना परमार ने जिला व मंडल की मुख्य पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपकर कहा कि महिला मोर्चा की ओर से 26 फरवरी को सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने वाले लाभार्थी परिवारों के घर कमल रंगोली बना व कमल दीपक प्रज्ज्वलित कर उन परिवारों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए भाजपा के लिए समर्थन मांगा जाएगा । इसी श्रृंखला में बूथ स्तर पर महिला मोर्चा की ओर से 28 फरवरी को चौपाल पर चर्चा कार्यक्रम होंगे।
भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सचिव किरण कलकल ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं का मनोबल बढ़ा है और महिलाएं हर क्षेत्र में अपने आपको स्थापित कर रही हैं। इस दौरान बैठक में आतंकवादी हमले में शहीद हुए भारत माता के वीर जवानों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक में महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष राजरानी सांगवान, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामरती फौगाट, भिवानी- महेंद्रगढ़ लोकसभा विस्तारक राजेंद्र शर्मा, लक्ष्मी सैन आदि मौजूद रहे।