{"_id":"5b63607c4f1c1b6e118b7071","slug":"191533239420-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरईडी विद्यालय झज्जर में हुआ तीन दिवसीय पुस्तक मेले का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरईडी विद्यालय झज्जर में हुआ तीन दिवसीय पुस्तक मेले का शुभारंभ
Updated Fri, 03 Aug 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
झज्जर। तीन दिवसीय पुस्तक मेले का शुभारंभ हुआ। यह मेला 4 अगस्त तक चलेगा। 4 अगस्त को यह अभिभावक व छात्रों के लिए खुला रहेगा, जिसमें सभी पुस्तकों पर 10 प्रतिशत छूट दी जाएगी। इसके अंतर्गत नर्सरी से दूसरी के विद्यार्थियों के लिए रंगोत्सव का आयोजन होगा। कक्षा के अनुसार प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को लक्की ड्रा के माध्यम से पारितोषिक के रूप में पुस्तकें दी जाएंगी। कक्षा तीसरी से पांचवीं के विद्यार्थियों के लिए शब्द ढूंढो प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें निश्चित समयावधि में सबसे अधिक शब्द ढूूंढने वाले विद्यार्थियों को कक्षा के अनुसार प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर पारितोषिक के रूप में पुस्तकें दी जाएंगी। इस मेले का शुभारंभ करते हुए गीता गाबा ने कहा कि पुस्तकें हमारे लिए पथ-प्रदर्शक, ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणास्रोत हैं। ये विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य में सहायक होंगी।