{"_id":"5b4a481e4f1c1b3c748b4c63","slug":"191531594782-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दोस्तों के साथ नहर पर नहाने गया 12वीं कक्षा का छात्र डूबा, तीस कदम की दूरी पर दो घंटे बाद मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दोस्तों के साथ नहर पर नहाने गया 12वीं कक्षा का छात्र डूबा, तीस कदम की दूरी पर दो घंटे बाद मिला शव
Updated Sun, 15 Jul 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
दोस्तों साथ घिकाड़ा पंप हाउस के समीप नहर पर नहाने गए 12वीं कक्षा के एक छात्र की डूबने से मौत हो गई। उसका शव तीस कदम की दूरी पर दो घंटे बाद बरामद किया गया। मृतक की पहचान बलकरा गांव निवासी प्रवेश के रूप में हुई है। सदर थाना पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने इस संबंध में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है। चारों दोस्त तैरना नहीं जानते थे और वो नहरी की पटरी पर रस्सी बांधकर नहर में उतरे थे। मृतक का शव नहरी पानी का बहाव कम करवाकर ढूंढा गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बलकरा निवासी प्रवेश, रावलधी निवासी सुमित व दादरी निवासी यश और राहुल के साथ शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे घिकाड़ा पंप हाउस पर नहाने गया था। चारों दोस्त कलियाणा रोड स्थित बेस मॉडल स्कूल में 12वीं कक्षा के छात्र थे। इन चारों को तैरना नहीं आता था और इसलिए उन्होंने वहां नहरी पटरी पर एक रस्सी बांध दी। मौके पर मौजूद तीनों छात्रों ने बताया कि प्रवेश ने रस्सी पकड़कर नहर में छलांग लगा दी लेकिन उसके हाथ से रस्सी छूट गई। इसके बाद उन्होंने उसे बचाने का भी प्रयास किया लेकिन कामयाब नहीं हो पाए। उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर पंप हाउस पर तैनात अन्य कर्मी व राहगीर कुछ देर बाद वहां पहुंचे लेकिन तब तक प्रवेश डूब चुका था। इसके बाद वहां मौजूद युवाओं ने नहर में छलांग भी लगाई और प्रवेश को तलाशने का प्रयास किया।
इसके बाद तीनों दोस्तों ने फोन पर मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। नहर में पानी का बहाव तेज होने के चलते पंप हाउस पर तैनात कर्मियों ने मोटरें बंद कर दीं ताकि पानी की और लिफ्टिंग न हो और नहर में पानी का स्तर भी कम हो जाए। इसके बाद लोग दोबारा से नहर में उतरे और हाथों की चैन बनाकर प्रवेश की तलाश की। करीब दस मिनट बाद ही प्रवेश का शव करीब 30 कदम की दूरी पर बरामद हो गया। इसके बाद लोगों ने उसे बाहर निकाला और तुरंत उपचार के लिए सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक प्रवेश का पिता फौज में है ओर उनकी छत्तीसगढ़ पोस्टिंग है। सदर थाना पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
दोस्तों को समझ नहीं आया माजरा
प्रवेश के दोस्त रावलधी निवासी सुमित ने बताया कि वह तो नहर में अभी उतरा भी नहीं था इससे पहले ही प्रवेश ने रस्सी पकड़कर छलांग लगा दी। उसके हाथ से रस्सी छूट गई। इससे हम एकदम हड़बड़ा गए थे लेकिन फिर भी नहर में रस्सी फेंककर अपने दोस्त को बचाने का प्रयास किया लेकिन नाकामयाब रहे। नहर में प्रवेश के साथ नहाने आए राहुल ने बताया कि करीब साढ़े आठ बजे नहाने आए थे। नहर में उतरने के बाद प्रवेश के हाथ से रस्सी छुट गई। दो-तीन बार पानी से ऊपर उसके हाथ नजर भी आए लेकिन फिर वह तलहटी में चला गया। उसे बचाने का भी प्रयास किया लेकिन वह रस्सी नहीं पकड़ पाया। राहुल ने बताया कि प्रवेश के हाथ से रस्सी छूटने के बाद एकदम से दिमाग ने काम करना बंद कर दिया था। इसके बाद हमने दोबारा से रस्सी भी फेंकी लेकिन यह प्रवेश से दूर ही रह गई। इसके बाद हमने शोर भी मचाया लेकिन जब लोग वहां पहुंचते प्रवेश डूब चुका था। सब कुछ जल्दबाजी में हो गया।
मृतक छात्र का शव नहर से बरामद किया गया। पुलिस ने सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है।
जगराम, सदर थाना प्रभारी