फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   वार्ड 7 और 19 में ओवरफ्लो कर रहे सीवरेज, गलियों व खाली प्लॉटों में जमा दूषित पानी पर पनप रहे मच्छर

वार्ड 7 और 19 में ओवरफ्लो कर रहे सीवरेज, गलियों व खाली प्लॉटों में जमा दूषित पानी पर पनप रहे मच्छर

Wed, 11 Jul 2018 12:53 AM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
वार्ड 7 और 19 में ओवरफ्लो कर रहे सीवरेज, गलियों व खाली प्लॉटों में जमा दूषित पानी पर पनप रहे मच्छर

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
वार्ड 7 और 19 में पिछले करीब एक माह से सीवर और नालियां ओवरफ्लो हो रही हैं। सीवर से निकलता दूषित पानी राहगीरों और स्थानीय लोगों के लिए परेशानियों का सबब बना हुआ है। वार्ड वासियों द्वारा बार-बार जन स्वास्थ्य विभाग कार्यालय में शिकायत करने के बाद भी समाधान नहीं होने से लोगों में विभाग
के प्रति गहरी नाराजगी बनी हुई है। उन्होंने विभाग के आला अधिकारियों से समस्या का स्थाई समाधान करने की मांग की है। लोगों का तर्क है कि दूषित पानी पर मच्छर पनप रहे हैं और इसके चलते उनके जहन में बीमारियां फैलने का अंदेशा बना हुआ है।
विज्ञापन

वार्ड 7 स्थित तंबाकू फैक्टरी व वार्ड 19 के बूस्टिंग स्टेशन के पास पिछले एक माह से सीवर मैनहोल ओवरफ्लों हो रहे हैं। इसके चलते दूषित पानी खाली प्लॉटों व गलियों में जमा है। वहीं, राहगीर भी दूषित पानी से होकर गुजरने को विवश हैं। वही, लंबी समयाविध बीत जाने के बाद भी जन स्वास्थ्य विभाग ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया है। लोगों से लेकर पार्षद तक अधिकारियों को समस्याओं से अवगत करा चुके हैं फिर भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। पानी का ठहराव होने से यहां मच्छर पनपने शुरू हो गए हैं। फिलहाल हालात ये बने है कि लोगों को यहां से गुजरते समय नाक बंद कर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे गंभीर हालात तो वार्ड 19 में बने हुए है। यहां पिछले एक साल से सीवरेज व्यवस्था बिल्कुल डगमगा चुकी है। यहां से सीवरेज से निकले दूषित पानी ने बूस्टिंग स्टेशन के पास तालाब का रूप ले लिया है। ऐसे में यहां रहने वाले लोगों को हमेशा दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है। वार्डवासियों द्वारा कई बार संबंधित विभाग को शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होने से लोगों विभाग से खफा हैं।

घगली से गुजरते समय सीवरेज के दूषित पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। यहां लगातार 24 घंटे सीवरेज ओवरफ्लो करता है और यह पानी बूस्टिंग स्टेशन के समीप कच्ची जगह में जमा हो रहा है। वार्डवासिसों में विभाग के प्रति रोष बना हुआ है।
-पितांबर शर्मा, वार्ड 19

लंबे समय तक दूषित पानी फैला रहने से यहां मच्छर पनपने से मलेरिया व डेंगू जैसी बीमारी फैलने का भय बना हुआ है। अगर समय रहते विभाग ने इस गंभीर समस्या का समाधान नहीं किया तो लोग आंदोलन को विवश होंगे।
-कृष्णा देवी, वार्ड 19

बाहर गली में सीवरेज का दूषित पानी जमा रहने से घरों से निकलना दूभर है। छोटे बच्चे खेलने के लिए घर से बाहर भी नहीं निकल सकते। यहां फैले पानी की जन स्वास्थ्य विभाग को जल्द से जल्द निकासी करानी चाहिए।
-प्रमिला देवी, वार्ड 7

बरसात के दिनों में सीवरेज ओवरफ्लो होना आम बात बन गई है। विभाग द्वारा लगाए गए कर्मचारी मैनहोल की सफाई नहीं करते। समस्या के समाधान को लेकर विभाग के अधिकारी भी कतई गंभीर नही है और इसका खामियाजा लोग भुगत रहे हैं।

-ललित शर्मा, वार्ड 7


हमारे कर्मचारी लगातार सीवरेज सफाई करने में जुटे हुए हैं, जल्द ही दोनों वार्डों की समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।
मुकेश कुमार, जेई जनस्वास्थ्य विभाग

हम कई बार विभागीय अधिकारियों को स्थिति से अवगत करवा चुका हैं लेकिन इसके बाद भी कोई समाधान नहीं किया गया। वार्डवासियों में विभागीय नजरअंदाजी से रोष है।
-वीरेंद्र पप्पू, पार्षद वार्ड 19
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed