{"_id":"5a8c7d1b4f1c1bb1208ba594","slug":"191519156507-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुड्डा की हैसियत पर धनखड़ ने उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुड्डा की हैसियत पर धनखड़ ने उठाए सवाल
Updated Wed, 21 Feb 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर।
कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा की 25 फरवरी को होडल से शुरू होने वाली जनक्रांति यात्रा पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह यात्रा बगावत यात्रा लग रही है और उनकी पार्टी के लिए एक भ्रांति भरी यात्रा होगी। धनखड़ मंगलवार को यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
हुड्डा के यात्रा आयोजन के बारे में सवालिया तरीके से कृषि मंत्री ने कहा कि उनके पास पार्टी का कौन सा पद है जो वह यात्रा कर रहे हैं। सोनिया या राहुल यह यात्रा करें तो यात्रा भी कही जाए। जिसके पास पार्टी में कोई पद ही नहीं है, वह यह यात्रा कैसे कर रहे हैं। अशोक तंवर अगर यात्रा को हरी झंडी दें तो यात्रा अच्छी लगे। कृषि मंत्री ने कहा कि हुड्ड जी पहले ये बताएं कि ये यात्रा किस मकसद से निकाल रहे हैं। इस तरह की कोई बात भी सामने नहीं आई है कि कांग्रेस पार्टी ने उन्हें इस तरह की यात्रा करने का दायित्व सौंपा हो और दायित्व नहीं सौंपा है तो यह बगावती और जनभ्रांति यात्रा है। ये यात्रा कांग्रेस में भ्रांति पैदा करेगी और लोगों में भी भ्रांति पैदा होगी।
भाजपा की जींद रैली के बारे में कृषि मंत्री ने कहा कि रैली नहीं ये भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन था। पार्टी की नीतियों पर मंथन करने करने के उद्देश्य से यह सम्मेलन किया गया था ताकि बूथ इकाई को मजबूत किया जा सके। सांसद दीपेंद्र हुड्डा के जींद रैली की सार्थकता और सरकारी खर्चे के सवाल पर धनखड़ ने कहा कि पार्टी का अपना आयोजन था और पार्टी के निजी आयोजन में कोई घोषणा नहीं की जाती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी भी अपनी रैली करती है तो कोई घोषणा नहीं करती।