फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   नागरिक अस्पताल में 3 सप्ताह तक नहीं होंगे अल्ट्रासाउंड

नागरिक अस्पताल में 3 सप्ताह तक नहीं होंगे अल्ट्रासाउंड

Tue, 20 Feb 2018 02:00 AM IST
Updated Tue, 20 Feb 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में 3 सप्ताह तक नहीं होंगे अल्ट्रासाउंड
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
पेट संबंधी तकलीफों की जांच के लिए नागरिक अस्पताल में आने वाले लोगों की परेशानी बढ़ने जा रही है। अगले तीन सप्ताह तक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सेवाएं बंद रहेंगी। अस्पताल के अल्ट्रासोलोजिस्ट के छुट्टी पर जाने से यह समस्या उत्पन्न हुई है। फिलहाल दूसरे स्पेशलिस्ट डॉक्टर की व्यवस्था नहीं हुई है, मगर गर्भवती महिलाओं को परेशानी न हो, इसलिए प्रबंधन ने दूसरा रास्ता निकाला है। अस्पताल की रेफरल पर्ची के जरिये गर्भवती महिलाएं शहर के चार निजी अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर नि:शुल्क जांच करा सकती हैं।
बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा है। लोगों को इसका लाभ भी मिल रहा है। पत्थर और अन्य बीमारियों से ग्रस्त लोग यहां रोजाना जांच कराने आते हैं। काफी गर्भवती महिलाएं यहां जांच कराने के लिए आती हैं। मगर अब यहां लोगों की परेशानी बढ़ने जा रही है। अगले कई दिनों तक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड नहीं हो पाएंगे। दरअसल, नागरिक अस्पताल के अल्ट्रासोलोजिस्ट डॉ. विनय देशवाल तीन सप्ताह के लिए अवकाश पर जा रहे हैं। अल्ट्रासाउंड करने के लिए डॉ. देशवाल के अलावा अस्पताल में कोई और स्पेशलिस्ट नहीं है। इसलिए उनके छुट्टी पर जाने के बाद सेवाएं बंद हो जाएंगी। अब लोगों को बाहर रुपये देकर जांच करानी पड़ेगी।
विज्ञापन

गर्भवती महिलाओं को राहत
गर्भवती महिलाओं को परेशानी न हो, इसलिए प्रबंधन ने एक दूसरा रास्ता निकाला है। गर्भवती महिलाएं शहर के चार निजी अल्ट्रासाउंड केंद्रों में नि:शुल्क जांच करा सकती है। डॉ. विनय देशवाल के मुताबिक, अस्पताल में आने वाली गर्भवती महिला की जांच करने के बाद यदि गाइकोनोलोजिस्ट अल्ट्रासाउंड की सिफारिश करती है तो महिलाओं को शहर के चार निजी अस्पतालों/केंद्रों में नि:शुल्क अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिल जाएगी। डाक्टर जो रेफरल पर्ची देगी, उस पर उक्त चारों केंद्रों का नाम लिखा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed