फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   सरपंच पद पर उपचुनाव के लिए देवरखाना का माहौल हुआ गर्म

सरपंच पद पर उपचुनाव के लिए देवरखाना का माहौल हुआ गर्म

Tue, 30 Jan 2018 01:04 AM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
सरपंच पद पर उपचुनाव के लिए देवरखाना का माहौल हुआ गर्म
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बादली (झज्जर)।
गांव देवरखाना में सरपंच पद को लेकर होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों को निशान मिलने के बाद गांव में चुनावी माहौल गर्मा गया है। चुनाव मैदान में अब दो उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। चुनाव चार फरवरी को होना है और उसी दिन मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। अब देखना यह है कि आने वाले पांच दिनों के चुनाव प्रचार में कौन सा उम्मीदवार जीत की दहलीज तक पहुंचता है।
गांव में चारों ओर चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। गांव में जगह-जगह पर टोलियां बैठने लगी हैं। जहां देखों वहीं पर चुनावी चर्चाएं जोरों पर हैं। उम्मीदवारों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। दोनों उम्मीदवारों ने गलियों और घर-घर जाकर प्रचार शुरू किया है। रूठों को मनाने का काम किया जा रहा है। हालांकि सरपंच पद की सीट एससी वर्ग के आरक्षित है। ऐसे में मुकाबले के लिए दोनों ही उम्मीदवार एससी वर्ग से हैं। गांव में 939 मतदाता गांव के लिए सरपंच का चुनाव लोकतांत्रिक प्रणाली से करेंगे। गांव में सात वार्ड हैं, जिनके लिए दो बूथ बनेंगे। अब तक हुए गांव के पंचायती चुनाव में अब तक कोई हिंसात्मक घटना नहीं हुई है। ऐसे में प्रशासन के लिए भी चुनाव कराना आसान लग रहा है। वैसे सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस की गश्त बढ़ाई गई है।
विज्ञापन


दो उम्मीदवारों में मुकाबला
चुनाव के लिए दो उम्मीदवार मैदान में हैं। जसराज और होशियार सिंह के बीच सीधा मुकाबला है। दोनों ने प्रचार अभियान में तेजी ला दी है। चुनाव आयोग की ओर से होशियार सिंह को गिलास और जसराज को साईकिल का निशान आवंटित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरपंच का गया था निधन
देवरखाना गांव के सरपंच मंगतराम का दो माह पहले हृदय गति रुकने से निधन हो गया था, जिसके बाद से गांव के सरपंच का पद रिक्त हो गया था। हालांकि कुछ दिन पहले पंचों में से कार्यवाहक सरपंच भी चुना गया मगर चुनाव आयोग के निर्देशों की पालना करते हुए अब गांव में उपचुनाव करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed