फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   340 ने पास की दौड़, 25 का लिया डोप टेस्ट

340 ने पास की दौड़, 25 का लिया डोप टेस्ट

Sat, 07 Oct 2017 01:03 AM IST
Updated Sat, 07 Oct 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
340 ने पास की दौड़, 25 का लिया डोप टेस्ट
सेना भर्ती रैली: 340 ने पास की दौड़, 25 का लिया डोप टेस्ट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
चार अक्तूबर से चरखी के एससीआर स्कूल में शुरू हुई सेना भर्ती रैली के तीसरे दिन दादरी व बवानीखेड़ा तहसील के युवाओं ने मैदान में अपना दमखम दिखाया। दोनों तहसीलों के करीब 3200 युवा फिजिकल टेस्ट के लिए पहुंचे लेकिन इनमें से महज 340 ही दौड़ प्रक्रिया को पूरी कर पाए। वीरवार की तरह ही शुक्रवार को भी 25 युवाओं का डोप टेस्ट लिया गया। इसके अलावा लोहारू व तोशाम तहसील के युवाओं का शुक्रवार को मेडिकल टेस्ट भी हुआ। भिवानी तहसील के युवाओं के लिए सकारात्मक बात यह है कि जो 25 डोप टेस्ट वीरवार को लिए गए थे उन सबकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। भर्ती प्रक्रिया शुरू होने के तीनों दिन आवेदन करने वालों युवाओं में से बहुत कम ही फिजिकल देने के लिए पहुंच रहे हैं। सैन्य अफसरों को प्रतिदिन करीब पांच हजार युवाओं के आने का अनुमान था लेकिन इनकी संख्या साढ़े तीन हजार भी अब तक पार नहीं कर पाई है।
दादरी सेना भर्ती कार्यालय द्वारा चार से 12 अक्तूबर तक दादरी, भिवानी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी के युवाओं के लिए सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। पहले दो दिन जहां भिवानी, लोहारू व तोशाम तहसील के युवा दौड़ ट्रैक पर हांफते नजर आए थे तो शुक्रवार को यही हालात दादरी व बवानीखेड़ा तहसीलों के युवाओं के भी देखने को मिले। इस भर्ती रैली के लिए चारों जिलों से करीब 45000 युवाओं ने आवेदन किया था। भिवानी तहसील के तीन हजार युवाओं में से 270 ही दौड़ प्रक्रिया को पार कर अगले राउंड में पहुंचे थे। इनमें से 257 युवा ही मेडिकल जांच के लिए अंत में चयनित हुए थे। इन युवाओं का मेडिकल सैन्य अफसरों ने वीरवार को करवाया था और इस दौरान नशीला व शक्तिवर्धक दवाओं का सेवन करने के शक पर 25 युवाओं का डोप टेस्ट भी लिया था। डोप टेस्ट की रिपोर्ट आ चुकी है और सभी की रिपोर्ट नेगेटिव मिली है। वहीं, शुक्रवार को फिजिकल पास करने वाले लोहारू व तोशाम तहसीलों के भी 25 युवाओं का डोप टेस्ट लिया गया। इसमें इनके यूरिन की भी जांच की गई। दादरी व बवानीखेड़ा तहसीलों के युवाओं की शुक्रवार को होने वाली भर्ती के लिए रात करीब डेढ़ बजे ही स्कूल प्रांगण का एंट्री गेट खोल दिया गया था। सैन्य अफसरों के आदेशों पर छह बजे युवाओं की एंट्री बंद कर दी गई। भर्ती रैली के दौरान करीब तीन दर्जन से अधिक बैच दौड़ाए गए। इन दोनों तहसीलों के करीब 5200 युवाओं ने आवेदन किया था लेकिन फिजिकल देने इनमें से 3200 युवा ही पहुंचे। इन युवाओं में से महज 340 ही दौड़ टेस्ट को पास कर पाए। अब तक के अगर तीनों दिन की भर्ती प्रक्रिया की बात करें तो औसतन 10 प्रतिशत युवा भी फिजीकल टेस्ट को पास नहीं कर पा रहे हैं, जाकि विचारनीय तथ्य है। सेना भर्ती कार्यालय निदेशक कर्नल एकेएस पिल्लई ने बताया कि शुक्रवार को 340 युवाओं ने ही दौड़ प्रक्रिया को पूरा किया और इसके बाद इन युवाओं का फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट, जीक-जैक बीम, लांग जंप व बीम आदि करवाई गई।
विज्ञापन


9000 युवाओं में 888 ही दौड़ कर पाए पास
कर्नल एकेएस पिल्लई से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार बीते तीन दिनों में चार तहसीलों के करीब 9000 युवा फिजीकल देने ग्राउंड में पहुंचे हैं। इनमें से महज 888 ही 1600 मीटर की दौड़ प्रक्रिया को पूरी कर पाए। कर्नल पिल्लई ने बताया कि भिवानी तहसील के तीन हजार युवाओं में से 278, लोहारू व तोशाम तहसील के 3200 युवाओं में से 278 व दादरी तथा बवानीखेड़ा तहसील के 3200 युवाओं में से 340 ही दौड़ प्रक्रिया आसानी से पूरी कर पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बवानीखेड़ की चार ट्रेड पर तो दादरी की दो ट्रेड के लिए हुई भर्ती
कर्नल एकेएस पिल्लई ने बताया कि शुक्रवार को बवानीखेड़ा तहसील की चार ट्रेडों के लिए भर्ती हुई जबकि दादरी तहसील के युवाओं की दो ट्रेड के लिए भर्ती की गई। उन्होंने बताया कि दादरी तहसील के सैनिक जीडी व सैनिक तकनीकी ट्रेड की भर्ती की गई है। उन्होंने बताया कि आठ अक्तूबर को रेवाड़ी तहसील, नौ अक्तूबर को कोसली व बावल तहसील, 10 अक्तूबर को महेंद्रगढ़ तहसील, 11 अक्तूबर को महेंद्रगढ़ तहसील तथा नांगल चौधरी, अटेली व कनीना तहसील, 12 अक्तूबर को नारनौल तहसील के युवाओं की भर्ती होगी।


वर्जन::
शुक्रवार को दादरी व बवानीखेड़ा तहसील के करीब 3200 युवाओं ने भर6ी प्रक्रिया में भाग लिया जिनमें से 340 ही दौड़ प्रक्रिया को पूरी कर पाए। भिवानी तहसील के 25 युवाओं के जो डोप टेस्ट लिए गए थे उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। हमने शक के आधार पर शुक्रवार को भी 25 युवाओं के डोप अेस्ट लिए हैं। - कर्नल एकेएस पिल्लई, भर्ती निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed