{"_id":"594041054f1c1b26098b4782","slug":"191497383173-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहानी कार्यशाला में बच्चों ने अनुभव सांझा किए...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहानी कार्यशाला में बच्चों ने अनुभव सांझा किए...
Updated Wed, 14 Jun 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहानी कार्यशाला में बच्चों ने सांझा किए अनुभव
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी
पर्यावरण प्रेमी संजय रामफल ने आओ पढ़ें, सुनें और सुनाएं किस्से नाम से एक कहानी कार्यशाला शुरू की है। ये कहानी आधारित कार्यशाला 17 जून तक चलेगी।
उन्होंने बताया कि कहानी वर्कशॉप की रूपरेखा बहुत ही अनौपचारिक रखी गई है। उन्होंने कहा कि इसमें वे अभिभावक और बच्चे शिरकत करें जो बच्चों के साथ कहानी पढ़ने और सुनने के शौकीन हैं। मंगलवार को पहले दिन संजय रामफल ने बच्चों को शिवप्रसाद सिंह की कहानी दादी मां सुनाई ताकि बच्चों में पौराणिक संस्कार पैदा हो। इस दौरान बच्चों से उनकी दादी मां के बारे में कुछ बातें शेयर करने को कहा गया। बालिका चित्रांशी, आरुषि ,दिव्यांश यश रिया, खुशी, तमन्ना, दीपक व तुषार ने अपनी- अपनी दादी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान इन बच्चों से कहानी लिखवाई गई।
फोटो 21 कहानी कार्यशाला में बच्चों के साथ अनुभव सांझा करते संजय रामफल।