फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   बैंक से रुपये निकलवाकर बाजार आ रही महिला का स्प्लेंडर सवार युवकों ने छीना पर्स

बैंक से रुपये निकलवाकर बाजार आ रही महिला का स्प्लेंडर सवार युवकों ने छीना पर्स

Wed, 06 Mar 2019 01:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 01:05 AM IST
विज्ञापन
बैंक से रुपये निकलवाकर बाजार आ रही महिला का स्प्लेंडर सवार युवकों ने छीना पर्स
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। बैंक से रुपये निकलवाकर बाजार खरीददारी करने जा रही एक पूर्व सैनिक की पत्नी का बाइक बाइक सवार दो युवकों ने पर्स छीन लिया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी बस स्टैंड की तरफ फरार हो गए। मामले की सूचना पाकर सिटी थाना प्रभारी दलबीर सिंह मौके पर पहुंचे और लोहारू रोड पर लगे कैमरों की फुटेज भी खंगाली। एक कैमरे में आरोपी युवक कैद हो गए। बिराहड़ गांव निवासी पीड़िता ने मामले की शिकायत सिटी थाना पुलिस को सौंपी है जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में बिरोहड़ निवासी महिला यशवंती ने बताया कि मंगलवार सुबह वह घरेलू सामान लेने चरखी दादरी शहर आई थी। बस स्टैंड पर उतरने के बाद वह लोहारू रोड स्थित एसबीआई बैंक शाखा पहुंची। करीब ढाई बजे वह 65 हजार रुपये की नकदी निकलवाकर बस स्टैंड की तरफ पैदल आ रही थी। अभी वह बैंक से करीब 150 मीटर दूर ही पहुंची थी कि इसी दौरान एक स्प्लेंडर बाइक पर बाइक पर सवार होकर दो युवक आए और उसका पर्स छीनकर फरार हो गए। महिला ने बताया कि वह उनके पीछे भी दौड़ी लेकिन आरोपी पलक झपकते ही फरार हो गए। इसके बाद उसने शोर मचाया तो मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और इसी दौरान मामले की सूचना सिटी थाना पुलिस को दी गई। सीसीटीवी में इसमें एक युवक ने हेलमेट पहना हुआ है जबकि दूसरे ने मुंह पर कपड़ा लपेट रखा है। वहीं, पीड़ित महिला ने मामले की सूचना फोन पर अपने परिजनों को दी और इसके बाद सिटी थाने पहुंचकर लिखित शिकायत सौंपी। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए सिटी थाना पुलिस ने बाइक सवार युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जांच में सामने आया कि बाइक पर नंबर प्लेट तक नहीं थी।
विज्ञापन


तीन दिनों में स्प्लेंडर सवारों ने की स्नेचिंग की दूसरी वारदात
स्प्लेंडर बाइक पर सवार युवकों की स्नेचिंग की यह दूसरी वारदात है। तीन दिन पहले कालेज रोड पर बाइक सवारों ने एक छात्रा का मोबाइल भी छीना था। छात्रा ने इस संबंध में सिटी थाना पुलिस को शिकायत सौंपी थी और इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस भी दर्ज किया था। अब तक आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिरोहड़ निवासी यशवंती से दोपहर ढाई बजे स्नेचिंग हुई है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एक फुटेज में आरोपी कैद हुए हैं और इसे पुलिस ने जांच के लिए कब्जे में ले लिया है।
दलबीर सिंह, सिटी थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed