फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   किसान सम्मान निधि के लिए 2

किसान सम्मान निधि के लिए 2

Tue, 26 Feb 2019 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
किसान सम्मान निधि के लिए 2
किसान सम्मान निधि के लिए 28 फरवरी तक फार्म जमा कराएं किसान
विज्ञापन

जिला उपायुक्त अजय तोमर ने लघु सचिवालय में पत्रकार वार्ता में दी जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए किसान 28 फरवरी तक अपना आवेदन कर सकते हैं। इस योजना में छोटी जोत के किसानों को सालाना छह हजार की राशि दी जाएगी। दादरी जिला में अब तक 29 हजार किसान इस योजना के तहत पंजीकृत किए जा चुके हैं। यह बात उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने लघु सचिवालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीमांत किसानों के लिए सालाना छह हजार रुपये देने की नई योजना शुरू की है। इस योजना का लाभ इसी वर्ष में दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री किसान निधि योजना के लिए राजस्व, कृषि, पंचायत आदि विभागों के अधिकारी व कर्मचारी निरंतर प्रयासरत हैं और अब तक 29 हजार किसान पंजीकृत किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि 28 फरवरी तक पांच एकड़ या इससे कम भूमि वाले किसान अपनी बैंक खाता कॉपी, आधार कार्ड सहित फार्म भरकर पंजीकरण करवा सकते हैं। जिला में ऐसे किसानों की संख्या लगभग 40 हजार है। तोमर ने कहा कि राजस्व विभाग की ओर से किसानों को फसल खराबा व ओलावृष्टि का मुआवजा वितरित किया जा रहा है। जलभराव के कारण गांव इमलोटा, बौंद, मालपोष आदि के जो किसान रबी की बिजाई नहीं कर पाए, उन्हें छह हजार प्रति एकड़ के हिसाब से एक करोड़ से अधिक राशि का मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन

छह करोड़ की राशि मंजूर
जिला की डी प्लान के लिए छह करोड़ की राशि मंजूर हुई है। इसमें से साढ़े तीन करोड़ की राशि आवंटित की जा चुकी है और ढाई करोड़ जल्दी दिए जाएंगे। इस राशि से गांवों के श्मशान घाट को जीर्णोद्घार करवाया जाएगा और इनमें शेड व पानी की टंकी की व्यवस्था की जाएगी। तोमर ने कहा कि पानी की किल्लत को दूर करने के लिए जलघर परिसर में पानी का टैंक बनवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि नए लघु सचिवालय के भवन का निर्माण करवाने की प्रक्रिया जारी है और शहरी विकास प्राधिकरण की भूमि राजस्व विभाग को स्थानांतरित कर दी गई है। श्यामसर सरोवर के लिए तकनीकी सर्वेक्षण का कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 25
उपायुक्त अजय तोमर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed