{"_id":"5bd21a67bdec2269883761c6","slug":"181540495975-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंजारा जाति के लोगों ने घरों में तोड़फोड़ करने के लगाए आरोप, पुलिस ने जांच की शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंजारा जाति के लोगों ने घरों में तोड़फोड़ करने के लगाए आरोप, पुलिस ने जांच की शुरू
Updated Fri, 26 Oct 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बौंदकलां। गांव बौंदखुर्द में बुधवार रात सिरकीबंद बंजारा जाति के लोगों ने घरों में तोड़फोड़ करने पुलिस को शिकायत सौंपी है। शिकायत में पीड़ित का कहना है कि आर्थिक नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से उनके घरों में बार-बार तोड़फोड़ की जा रही हैं। उनके भांजे द्वारा भी लव मैरिज करने के कारण भी आरोपी पक्ष लगातार तोड़फोड़ कर रहा है। इससे उनके परिवार के लोगों को पलायन तक करना पड़ा था। इस संबंध में पीड़ित पक्ष ने बौंदकलां पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। गांव बौंदखुर्द निवासी जगरूप सिंह, रामनिवास, भारत व जगदीश पुत्र चिरंजी लाल सिरकीबंद बंजारा ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि गत वर्ष उनके भांजे ने बौंदकलां निवासी एक लड़की की सहमति से कोर्ट मैरिज कर ली थी। लड़की पक्ष वालों का यातनाओं से तंग आकर परिवार के करीब 60 सदस्यों को पलायन करना पड़ा था। इसके बाद भी उनके घरों में तोड़फोड़ की चार से पांच वारदात हो चुकी है। इसकी हर बार रिपोर्ट दर्ज करवाई गई लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि बुधवार रात को भी घरों के सारे दरवाजे तोड़ने के साथ सामान को भी तहस-नहस किया गया। इस बारे में एसएचओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस के पास इस मामले की शिकायत आई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस ने इस मामले में आसपास के लोगों से पूछताछ की है कि गत मई महीने में हुई तोड़फोड़ की घटना में दरवाजे टूटे थे जो कि पीड़ित परिवारों ने अभी तक ठीक नहीं करवाए थे। पुलिस इस मामले की भी जांच कर रही है। जांच के बाद ही शिकायत पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन