{"_id":"5b58cd584f1c1b52748b6e54","slug":"181532546392-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरखी बिजली स्टेशन से एक लाख के 33 पोल चोरी, 25 लाख का एपी लाइन प्रोजेक्ट प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरखी बिजली स्टेशन से एक लाख के 33 पोल चोरी, 25 लाख का एपी लाइन प्रोजेक्ट प्रभावित
Updated Thu, 26 Jul 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। चरखी मेन बिजली स्टेशन से करीब एक लाख रुपये के 33 बिजली पोल चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। ये पोल दादरी डिवीजन स्टोर के अंदर से चोरी हुए हैं जो कि किसी कर्मचारी या अधिकारी के संलिप्त होने की ओर इशारा कर रहा है। फिलहाल निगम अधिकारियों ने इसकी शिकायत सदर थाना पुलिस को सौंप दी है जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोल चोरी हो जाने से बिजली निगम का करीब 25 लाख रुपये का एपी लाइन प्रोजेक्ट प्रभावित हो गया है। फिलहाल स्टोर में पर्याप्त पोल न होने से यह प्रोजेक्ट रुका हुआ है।
पुलिस को दी शिकायत में एसडीओ श्रीभगवान ने बताया कि गांव चरखी बिजली स्टेशन के दादरी डिवीजन स्टोर में करीब 50 सीमेंटेड पोल रखे हुए थे। निगम का कांट्रेक्टर जब स्टोर से इन्हें निकलवाने गया तो वहां से 33 पोल गायब मिले। इसके बाद कांट्रेक्टर ने मामले की सूचना जेई मोहित कुमार को दी। इसके तुरंत बाद जेई मौके पर पहुंचे और वहां रखे पाले की जांच की तो केवल 13 पोल ही नए मिले। वहीं, विभागीय अधिकारियों को सात पोल वहां टूटे हुए मिले। इसके बाद मामले की रिपोर्ट जेई कुमार ने एसडीओ श्रीनिवास को सौंपी। इसके बाद एसडीओ ने एक्सईएन ओमवीर सिंह से मामले की चर्चा की और लिखित शिकायत सदर थाना पुलिस को सौंप दी। पुलिस ने चरखी मेन बिजली स्टेशन स्थित स्टोर का निरीक्षण किया और अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
निगम अधिकारियों ने बताया कि चोरी हुए पोल समसपुुर फीडर पर डाली जाने वाली एपी लाइन के लिए मंगवाए गए थे। उन्होंने बताया कि समसपुर फीडर से करीब एक दर्जन गांव जुड़े हैं और इन गांवों का बिजली लोड खत्म करने के लिए ही निगम ने यह प्लानिंग तैयार की थी। इस प्रोजेक्ट पर फिलहाल काम शुरू नहीं हो पाया है। निगम अधिकारियों ने बताया कि 25 लाख के इस प्रोजेक्ट के लिए जून में ही 50 पोल की पहली खेप पहुंची थी। लेकिन काम शुरू कराने से पहले ही स्टोर से ये पोल चोरी हो गए। इस प्रोजेक्ट के तहत एपी लाइन डालने के लिए करीब 250 पोल लगने हैं और ये पोल निगम अधिकारियों को पांच खेप में मिलने थे। इस प्रोजेक्ट को धरातल पर शुरू कराने के लिए बिजली पोल की पहली खेप पहुंची थी लेकिन अब यह प्रोजेक्ट पोल की कमी से रुका हुआ है।
विज्ञापन
7 जुलाई को जारी हुए थे एसआर ऑर्डर
एपी लाइन बिछाने का काम करीब दो सप्ताह पहले शुरू होना था। इसके लिए निगम अधिकारियों ने कांट्रेक्टर को सात जुलाई को ही एसआर (स्टोर रिलीज) ऑर्डर जारी कर दिए थे। इस ऑर्डर कॉपी को लेकर कांट्रेक्टर जब स्टोर में गया तो वहां एसआर के मुताबिक बिजली पोल ही नहीं मिले। कांट्रेक्टर ने महज 17 पोल ही स्टोर में होने की जानकारी निगम अधिकारियों को दी।
तीन हजार रुपये का है एक पोल
बिजली निगम जेई मोहित कुमार ने बताया कि जो पोल चोरी हुए हैं वो सीमेंटेड है। इनमें एक पोल की कीमत करीब तीन हजार रुपये है। इस लिहाज से निगम को करीब एक लाख रुपये की चपत इस घटना में लगी है। निगम सूत्रों की मानें तो किसी कर्मचारी के भी इसमें शामिल होने का अंदेशा है।
जेई मोहित कुमार ने मुझे इस बारे रिपोर्ट सौंपी थी। मैंने इसके बाद सदर थाना पुलिस को मामले की शिकायत सौंपकर मामला दर्ज करा दिया है। जल्द ही और पोल मंगवाकर एपी लाइन प्रोजेक्ट हम पूरा कर देंगे।
-श्रीनिवास, एसडीओ, बिजली निगम
पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच करेगी। चाहे कोई भी दोषी हो पुलिस कड़ी कार्रवाई अमल में लाएगी।
-प्रवीन कौशिक, एएसआई, सदर थाना