{"_id":"5b58cc844f1c1b0c718b6212","slug":"181532546180-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिक के खाते से हैकर्स ने उड़ाए 76 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनिक के खाते से हैकर्स ने उड़ाए 76 हजार
Updated Thu, 26 Jul 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। गांव बिगोवा निवासी एक सैनिक के बैंक खाते से हैकर्स ने करीब 76 हजार रुपये की नकदी निकाल ली। पीड़ित को बैलेंस चेक करने पर मामले का पता चला। इसकी शिकायत उसने सिटी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मंगलवार को अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। इससे पहले भी इस तरह की 50 से अधिक घटनाएं जिले में बीते दो सालों में सामने आ चुकी है लेकिन अब तक पुलिस इन्हें ट्रेस नहीं कर पाई है।
पुलिस को दी शिकायत में बिगोवा निवासी ओमवीर ने बताया कि वह सेना में नायक है और अपने घर छुट्टी आया हुआ था। गत 16 जुलाई को उसने अपना अकाउंट बैलेंस चैक किया तो यह शून्य मिला। ओमवीर ने बताया कि उसके खाते में करीब 76 हजार रुपये थे जिन्हें अज्ञात ने निकाल लिया। पीड़ित ने बताया कि इसके बाद वह एसबीआई बैंक पहुंचा और बैंक अधिकारी को मामले की जानकारी दी। इसके बाद जब उसके खाते की ट्रांजेक्शन जांची गई तो खाते से नकदी निकालने की पुष्टि भी हो गई। ओमवीर ने बताया कि उसके खाते से नकदी रेवाड़ी के एक एटीएम से निकाली गई है। ओमवीर ने बताया कि बैंक रिकॉर्ड के मुताबिक गत 11 जुलाई को खाते से 40 हजार व 12 जुलाई को 36 हजार की नकदी अज्ञात ने निकाल ली।
पीड़ित सैनिक ओमवीर ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि 11 और 12 जुलाई को उसके खाते से नकदी निकाली गई लेकिन एटीएम कार्ड उसके पास ही घर पर था। ओमवीर ने बताया कि उसने किसी को न तो फोन पर अपने खाते से संबंधी कभी जानकारी दी और न ही पिन नंबर उसके अलावा किसी को पता था। ओमवीर ने बताया कि मैं खुद हैरान हूं एटीएम कार्ड पास होने के बाद भी अज्ञात ने उसके खाते से नकदी निकाल ली।
विज्ञापन
-इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही पुलिस आरोपी का पता लगा लेगी।
-अशोक कुमार, पुलिस प्रवक्ता