{"_id":"5a6cd8484f1c1ba4268b6ca1","slug":"181517082696-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब जिले का वास्तविक स्वरूप ले रहा है चरखी दादरी: डॉ. बनवारी लाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब जिले का वास्तविक स्वरूप ले रहा है चरखी दादरी: डॉ. बनवारी लाल
Updated Sun, 28 Jan 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले का वास्तविक स्वरूप ले रहा है चरखी दादरी: डॉ. बनवारी लाल
चरखी दादरी।
जिला बनने के बाद चरखी दादरी के विकास को और अधिक रफ्तार मिली है। जल्द ही यहां नया प्रशासनिक भवन, पुलिस लाइन और सरकारी मकान बनेंगे। इसके लिए जमीन लगभग फाइनल हो गई है। नया जिला होने के नाते चरखी दादरी को विकास की परियोजनाओं में प्राथमिकता दी जाएगी। ये जानकारी जन स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने गणतंत्र दिवस पर्व पर बलिदान स्टेडियम में ध्वजारोहण करने के बाद दी। वे दादरी के बलिदान स्मारक स्टेडियम में 69 वे गणतंत्र दिवस समारोह में शिरकत करने पहुंचे थे। इस अवसर पर उन्होंने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। इसके बाद उन्होंने उपायुक्त विजय कुमार सिदप्पा के मार्गदर्शन में तैयार चरखी दादरी जिले की वेबसाइट का शुभारंभ किया। इससे पहले उन्होंने रोज गार्डन स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित किए और स्टेडियम में आयोजित समारोह में ध्वजारोहण किया। उन्होंने भव्य मार्च पास्ट की सलामी ली। इस अवसर पर विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के बच्चों ने पीटी, डंबल व लेजियम शो और देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। वहीं डॉ. बनवारी लाल ने जिले के स्वतंत्रता सेनानियों उनके आश्रितों, सेना पदक प्राप्त करने वाले सैनिकों और शहीदों की वीरांगनाओं को सम्मानित किया। इसके अलावा उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों और जिला प्रशासन के अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र भी भेंट किए।
उन्होंने कहा कि चरखी दादरी क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए वर्तमान सरकार ने चरखी दादरी को जिला और बाढडा को उपमंडल का दर्जा दिया। अब यहां उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त उपायुक्त, सचिव प्रादेशिक यातायात प्राधिकरण व नगराधीश जैसे महत्वपूर्ण अधिकारियों के कार्यालय भी शुरू हो गए हैं। सरकार ने सभी विभागों के उच्च अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जल्द से जल्द दादरी में जिला स्तरीय कार्यालय खुलवाकर सुविधाएं दी जाएं। उन्होंने कहा कि स्वच्छ हरियाणा-स्वच्छ भारत अभियान के तहत प्रदेश के सभी गांवों और सभी शहरी स्थानीय निकायों को खुले में शौच से मुक्त किया जा चुका है। ग्राम पंचायतों और शहरी स्थानीय निकाय के वार्डों में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए स्वर्ण जयंती पुरस्कार की एक नई योजना शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में 145 नहर आधारित व 60 नलकूप आधारित जलधर स्थापित किये गये और 1536 नलकूप तथा 386 बूस्टिंग स्टेशन शुरु किये गये। इसी प्रकार, ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में 6649 किलोमीटर लम्बी पाइप लाइनें बिछाई गई और प्रदेश में 914 गांवों में पेयजल सुविधा में सुधार एवं बढ़ोतरी की गई। वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान 49 मल शोधन संयंत्र चालू किये गये तथा 20 मल शोधन संयंत्र के निर्माण का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सेवारत सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए सैनिक एवं अर्द्ध-सैनिक कल्याण विभाग का गठन किया है। इसके अलावा शहीद सैनिकों के परिवारों को दी जाने वाली एक्सग्रेेशिया ग्रांट 20 लाख रुपये से बढ़ाकर 50 लाख रुपये की गई है। युद्ध, आतंकवाद या अन्य घटना के दौरान घायल सैनिकों को दी जाने वाली राशि में नि:शक्तता के आधार पर 10 से 15 गुणा तक बढ़ोतरी की गई है। भूतपूर्व सैनिकों और उनकी विधवाओं को दी जाने वाली पेंशनों में बढ़ोतरी की गई है। इसके अलावा प्रदेश के 60 वर्ष से अधिक आयु वाले मान्यता प्राप्त पत्रकारों को 10 हजार रुपये मासिक पेंशन देनी शुरू कर दी है। द्वितीय विश्वयुद्ध के भूतपूर्व सैनिकों व उनकी विधवाओं की मासिक आर्थिक सहायता राशि को बढ़ाकर 10 हजार रुपये किया गया है। समारोह में पूर्व उपराज्यपाल चंद्रावती, उपायुक्त विजय कुमार सिदप्पा, पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग, एडीएसजे आर के यादव व अरविंद नासिर, सीजेएम सुनील कुमार व मनोज राणा, सिविल जज सीनियर अंकिता शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त अजय सिंह तोमर, एसडीएम ओमप्रकाश देवराला, जीएम रोडवेज अनिल नागर, जिला राजस्व अधिकारी राजकुमार, जिला विकास एंव पंचायत अधिकारी धर्मबीर यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष रामकिशन शर्मा, सोमबीर सांगवान, डॉ. संजीव मडिया, चंद्रपाल सांगवान, संजय छपारिया, नगर परिषद सचिव संजय यादव, एमई हरिकिशन शर्मा आदि मौजूद थे।
मार्च पास्ट में हरियाणा पुलिस की टुकड़ी रही प्रथम
गणतंत्र दिवस समारोह में हरियाणा पुलिस पुरुष की टुकड़ी ने मार्च पास्ट में पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दादरी के आदर्श पब्लिक स्कूल ने और झांकियों में शिक्षा विभाग की झांकी पहले स्थान पर रही। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डा. बनवारीलाल ने विजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए। परेड का नेतृत्व उपपुलिस अधीक्षक पृथ्वी सिंह ने किया। विभिन्न विभागों व शिक्षण संस्थाओं द्वारा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को लेकर झांकियां निकाली गई। समारोह में मार्च पास्ट की हरियाणा पुलिस पुरुष की टुकड़ी को पहला स्थान मिला। जनता कालेज एनसीसी महिला की टुकडी दूसरे स्थान पर रही। राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय ढाणी फौगाट की टुकड़ी ने तीसरा और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दादरी की टुकड़ी ने चौथा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में आदर्श स्कूल तो झांकियों में शिक्षा विभाग प्रथम
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में चरखी दादरी के आदर्श पब्लिक स्कूल की टीम पहले स्थान पर रही और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दादरी की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार सांस्कृतिक कार्यक्रमों में एससीआर स्कूल चरखी की टीम तीसरे और सीबीएस मौडी की टीम चौथे स्थान पर रही। झांकियों में शिक्षा विभाग की झांकी ने पहला, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की झांकी दूसरे, आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झोझू कलां की झांकी तीसरे और आयुष विभाग की झांकी चौथे स्थान पर रही।
डीसी-एसपी की पत्नी ने अस्पताल पहुंचकर जाना मरीजों का कुशलक्षेम
उपायुक्त विजय कुमार सिदप्पा की धर्मपत्नी सोनिया विजय कुमार और पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग की धर्मपत्नी शिल्पा गर्ग ने एसडीएम ओमप्रकाश देवराला व वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिता गुलिया के साथ नागरिक अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों को फल वितरित किए और उनका हालचाल जाना। अस्पताल कल्याण समिति की चेयरमैन व उपायुक्त की धर्मपत्नी सोनिया विजय कुमार ने कहा कि जरूरतमंद व गरीब रोगियों के उपचार के लिए अस्पताल में सभी प्रकार की सुविधाएं मौजूद होनी चाहिए। इस अवसर पर रेडक्रॉस सचिव अश्वनी मिश्रा, डॉ. एमके जैन, समाज सेवी रिंपी फौगाट, सुरेश कुमार, महेंद्र व सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।