{"_id":"5a6cd6544f1c1ba0268b6b32","slug":"181517082196-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदीप दलाल ने जीता भारत केसरी का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदीप दलाल ने जीता भारत केसरी का खिताब
Updated Sun, 28 Jan 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर बादली रोड के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में भारत केसरी दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में तीन खिताबों के लिए कुश्ती के मुकाबले हुए। भारत केसरी का पहला इनाम रोहतक के अखाड़े में अभ्यास करने वाले पहलवान रिवाड़ी खेड़ा निवासी ढोलू ने हितेश पहलवान को 5-3 से हराकर जीत लिया।
भारत केसरी का मुकाबला गांव रिवाड़ी खेड़ा निवासी व मेहर सिंह अखाड़ा रोहतक के पहलवान मंदीप दलाल उर्फ ढोलू पहलवान और अनेक बार भारत केसरी का खिताब जीत चुके हितेश पहलवान (धर्मवीर अखाड़ा बामडोली) के बीच हुआ। भारत केसरी का खिताब मंदीप दलाल ने 5-3 अंकों के आधार पर जीता। भारत कुमार का मुकाबला प्रदीप सोनीपत और छंगा अखाड़ा बहादुरगढ़ के पहलवान मांडोठी निवासी कृष्ण के बीच हुआ। जिसमें छंगा अखाड़े के कृष्ण पहलवान ने 8/4 अंकों के आधार पर भारत कुमार का खिताब जीता। भारत अभिमन्यु का मुकाबला अमित संजय अखाड़ा दिल्ली और राहुल दलाल पहलवान मांडोठी छंगा अखाड़ा बहादुरगढ़ के बीच हुआ। इसमें छंगा अखाड़े के राहुल दलाल ने 6/2 अंकों के आधार पर भारत अभिमन्यु का खिताब जीता।
लड़कियों के मुकाबले रहे रोमांचक
दंगल में लड़कियों की आठ कुश्तियां कराई गई। बुल्लड़ अखाड़े की पहलवानों ने सभी कुश्तियां जीतकर अखाड़े का नाम रोशन किया। सभी मुकाबले रोमांचक रहे। दंगल में मुख्य अतिथि के तौर पर समाजसेवी बुल्लड़ पहलवान ने शिरकत की। कुश्ती का शुभारंभ भाजपा किसान मोर्चा हरियाणा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नवीन सोलधा उर्फ बंटी ने किया। इस दौरान बुल्लड़ पहलवान ने क्षेत्र में हर 26 जनवरी को भारत केसरी दंगल का आयोजन कराने की घोषणा की।
विज्ञापन
विजेता पहलवानों को ये मिले इनाम
दंगल कमेटी के आयोजकों ने भारत केसरी खिताब विजेता मंदीप दलाल उर्फ ढोलू पहलवान को एक लाख रुपये का नकद इनाम व गुर्ज भेंट किया। भारत कुमार खिताब विजेता कृष्ण पहलवान को 31 हजार रुपये नकद व गुर्ज भेंट किया। भारत अभिमन्यु खिताब विजेता पहलवान राहुल को 11000 रुपये नकद व गुर्ज भेंट किया। इस दौरान आयोजनकर्ता हरिओम पहलवान उर्फ घप्पड़, अनिल, खोटी पहलवान, जोनी पहलवान, नान्हा पहलवान, स्व. काला प्रधान के पिता धर्म सिंह, राजेश जून, जिला परिषद चेयरमैन परमजीत, जस्सा मातन, मोनू नंबरदार, सुंदर भारद्वाज नयागांव, जीतू पहलवान, मोनू लठवाल पहलवान, टिंकू पहलवान, बिल्लू ठेकेदार सहित अनेक पहलवान मौजूद रहे।