फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   बहादुरगढ़ में अगले साल दौड़ेगी मेट्रो

बहादुरगढ़ में अगले साल दौड़ेगी मेट्रो

Tue, 07 Nov 2017 12:59 AM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़ में अगले साल दौड़ेगी मेट्रो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
मुंडका-बहादुरगढ़ के बीच मेट्रो चलने की डेड लाइन भले ही डीएमआरसी की ओर से जून 2018 तय की गई है लेकिन यह संभावना कम ही जताई जा रही है। बहादुरगढ़ तक मेट्रो 2018 अक्तूबर तक चलेगी। 15 नवंबर से 25 केवी लाइन को चार्ज करने का काम शुरू होगा। साथ ही दिसंबर के अंत तक इस लाइन पर मेट्रो का ट्रायल शुरू होगा। लगभग 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। मेट्रो स्टेशनों पर फिलहाल फिनिशिंग का काम चल रहा है जोकि करीब चार-पांच माह में पूरा होगा।
बहादुरगढ़-मुंडका के बीच मेट्रो चलाने के लिए कई बार डीएमआरसी की ओर से डेड लाइन तय की गई है मगर हर बार समय बीत गया लेकिन मेट्रो नहीं चल पाई। एक बार फिर मेट्रो अधिकारियों की ओर से जून 2018 में मेट्रो चलाने की बात कही गई है। देखना यह होगा कि क्या मेट्रो अपने तय समय पर बहादुरगढ़ में दौड़ पाती है या नहीं।
विज्ञापन


अक्तूबर 2018 में आमजन को मिलेेगा मेट्रो का सफर
दरअसल मेट्रो अधिकारियों की ओर से 2018 में मेट्रो चलने की बात कही गई है। मगर सूत्रों ने बताया है कि अक्तूबर 2018 तक ही बहादुरगढ़ में मेट्रो दौड़ पाएगी। मेट्रो का 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। अगले महीने 15 नवंबर को 25केवी लाइन को चार्ज करने का काम चलेगा। जोकि करीब एक महीने तक जारी रहेगा। दिसंबर माह में ही ट्रायल शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। यदि दिसंबर में ट्रायल शुरू होता है तो वह भी करीब 6 महीने तक चलेगा। इससे पहले दिल्ली मेट्रो के अधिकारी मेंटेनेंस को चेक करेंगे। उनकी तरफ से ही इस कार्य को हरी झंडी दिखाने के बाद मेट्रो बहादुरगढ़ वासियों के लिए चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेड और ब्लू लाइन से कनेक्ट होगी बहादुरगढ़ मेट्रो
बहादुरगढ़ से चलने वाली मेट्रो रेड और ब्लू लाइन से कनेक्ट होगी। बहादुरगढ़ से मेट्रो इंद्रलोक व कीर्ति नगर तक जाएगी। यहां से मेट्रो इंद्रलोक तक 45 मिनट में पहुंचेगी। इससे यात्रियों का सफर आसान होगा। दिल्ली में मेट्रो के चार स्टेशन बनाए गए हैं जबकि हरियाणा में तीन मेट्रो स्टेशन होंगे। इनमें एक एमआईई में, दूसरा बहादुरगढ़ बस स्टैंड पर व अंतिम स्टेशन सांखोल गांव के नजदीक सिटी पार्क बनाया गया है।

बहादुरगढ़ के डेढ़ लाख लोगों को मिलेगा फायदा
मुंडका-बहादुरगढ़ के बीच मेट्रो चलने से बहादुरगढ़ के लगभग डेढ़ लाख लोगों को इसका फायदा मिलेगा। बता दें कि बहादुरगढ़ से प्रतिदिन दिल्ली तक डेढ़ लाख लोगों की आवाजाही होती है। इनमें काफी लोग नौकरी पेशे वाले और अपने निजी कार्यों के लिए दिल्ली जाते हैं जिन्हें मेट्रो सेवा शुरू होने के बाद काफी फायदा होगा और उनका समय भी बचेगा।
डिपो के अंदर जाने वाली लाइन का काम अधूरा
दरअसल, बहादुरगढ़ में मेट्रो की ओर से डिपो बनाया गया है। जहां पर सभी गाड़ियां पहुंचेगी और साफ-सफाई का काम होगा, लेकिन अभी यह काम बीच में रुका हुआ है। सेक्टर-9 बाईपास मोड़ पर कुछ जमीन अधिग्रहण में अड़चने आई हुई हैं। जमीन का केस कोर्ट में चल रहा है। इसके चलते काम रुक गया है। अधिकारियों का तर्क है कि इससे मेट्रो चलने में किसी तरह की कोई समस्या नहीं होगी, क्योंकि मेट्रो की लाइन का काम पूरा हो चुका है। इलेक्ट्रिकल कार्य भी अगले कुछ दिनों में पूरा हो जाएगा। मेट्रो के इलेक्ट्रिकल का काम एल एंड टी कंपनी के पास है।

क्या कहते हैं अधिकारी
डीएमआरसी की ओर से मुंडका व बहादुरगढ़ के बीच लाइन का काम पूरा हो चुका है। अगले महीने ट्रायल होने की पूरी-पूरी संभावना है। मेट्रो स्टेशनों पर फिनिशिंग का काम चल रहा है। अगले पांच-छह महीने में काम पूरा हो जाएगा और मेट्रो आमजन के लिए चालू हो जाएगी।
-एसके गांजी, प्रोजेक्ट मैनेजर, डीएमआरसी

रेड और ब्लू लाइन से कनेक्ट होगी बहादुरगढ़ मेट्रो
अक्तूबर 2018 तक चलेगी बहादुरगढ़ तक मेट्रो
-15 नवंबर से शुरू होगा 25 केवी लाइन को चार्ज करने का काम
-दिसंबर में मेट्रो ट्रायल के शुरू होने की संभावना
-लगभग 6 महीने तक चलेगा मेट्रो ट्रायल
-90 प्रतिशत काम पूरा, स्टेशनों पर चल रहा फिनिशिंग का काम
-

---फोटो 1 : मेट्रो के काम में जुटे कर्मचारी।
---फोटो 2 : बहादुरगढ़ में सिटी पार्क मेट्रो स्टेशन पर काम करते कर्मचारी।
---फोटो 3 : मेट्रो लाइन पर इलेक्ट्रिकल काम करते कर्मचारी।--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed