फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   समसपुर में खेल प्रतियोगिताएं कल से

समसपुर में खेल प्रतियोगिताएं कल से

Sat, 14 Oct 2017 01:31 AM IST
Updated Sat, 14 Oct 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
समसपुर में खेल प्रतियोगिताएं कल से
गांव समसपुर में खेल प्रतियोगिताएं कल से
विज्ञापन

चरखी दादरी (ब्यूरो)।
गांव समसपुर के खेल स्टेडियम में 15 अक्तूबर को खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जाएंगी। ये जानकारी एथलेटिक्स संघ के प्रधान राजकुमार सनवाल व सचिव राजेश कुमार ने प्रेस को जारी संयुक्त बयान में दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता सुबह आठ बजे शुरू कराई जाएंगी। अंडर-14 आयुवर्ग में 27 नवंबर 2003 के बाद जन्म लेने वाले व अंडर-16 आयुवर्ग में 27 नवंबर 2001 के बाद जन्म लेने वाले खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। अंडर-14 आयु वर्ग में लड़कों व लड़कियों की 100 मीटर व 600 मीटर दौड़, हाई जंप, लॉग जंप व शॉटपुट प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि अंडर-16 आयुवर्ग के लड़कों व लड़कियों के वर्ग में 100, 200, 400, 1000 मीटर दौड़, 100 मीटर हर्डल दौड़, हाई जंप, लॉग जम्प, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो आदि स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed